Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रूस-यूक्रेन युद्ध में भारतीयों को झोंकने वाले रैकेट का पर्दाफाश, दिल्ली, मुंबई, तिरुवनंतपुरम सहित कई शहरों में सीबीआई की रेड

Advertisement
Advertisement
 New Delhi : खबर है कि सीबीआई ने दिल्ली, मुंबई, तिरुवनंतपुरम, अंबाला, चंडीगढ़, चेन्नई सहित मदुरै में लगभग 13 स्थानों पर एक साथ रेड की है. यह अभियान एक तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ करने के लिए चलाया गया, जो भारतीय नागरिकों को बेहतर रोजगार मुहैया कराने की आड़ में रूस भेजता था, ताकि उन्हें रूस-यूक्रेन युद्ध में शामिल किया जा सके.                                                                                        ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/#google_vignette">

  नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

50 लाख रुपये से अधिक नकद, आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद

सूत्रों के अनुसार छापेमारी में अब तक 50 लाख रुपये से अधिक नकद, आपत्तिजनक दस्तावेज और लैपटॉप, मोबाइल फोन और डेस्कटॉप जैसे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट जब्त किये गये हैं. एक अधिकारी के अनुसार कुछ संदिग्धों को विभिन्न स्थानों से पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. यह भी बताया कि अब तक पीड़ितों को विदेश भेजे जाने के 35 मामले उजागर हुए हैं.  बता दें कि भारतीय विदेश मंत्रालय (एमईए) के हस्‍तक्षेप के बाद रूसी सेना में सहायक स्टाफ के रूप में काम करने वाले लगभग 20 भारतीयों को जल्द छोड़ने’ का वादा क‍िया किया गया है.

भारतीय नागरिकों को उनकी इच्छा के विरुद्ध युद्ध क्षेत्र में अग्रिम ठिकानों पर भेजा गया

सीबीआईअधिकारियों के अनुसार, ये तस्कर संगठित नेटवर्क के रूप में काम कर रहे थे. वे यूट्यूब आदि जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के जरिए और अपने स्थानीय संपर्कों/एजेंटों के माध्यम से भारतीय नागरिकों को रूस में अत्यधिक राशि वाली नौकरियों का लालच दे रहे थे. एक वरिष्ठ सीबीआई अधिकारी का कहना था कि तस्करी कर रूस लाये गये भारतीय नागरिकों को युद्ध के लिए प्रशिक्षित कर उनकी इच्छा के विरुद्ध युद्ध क्षेत्र में अग्रिम ठिकानों पर भेजा गया. जिससे उनका जीवन भारी संकट में पड़ गया. सीबीआई के अनुसार युद्ध क्षेत्र में कुछ पीड़ित गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं. जान लें कि बुधवार को निजी वीजा कंसल्टेंसी फर्मों, एजेंटों और अन्य लोगों के खिलाफ मानव तस्करी का मामला दर्ज किया गया था, जो बेहतर रोजगार और उच्च वेतन वाली नौकरियों की आड़ में भारतीय नागरिकों को रूस में तस्करी करने में लगे हुए थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही