Search

 
 
 

पलामू: वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने छह योजनाओं का किया शुभारंभ

 
Medininagar: वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर पाटन प्रखंड के प्रखंड कार्यालय पहुंचे. मंत्री ने छह योजनाओं का शुभारंभ किया. राधा कृष्ण किशोर ने कहा कि अपनी-अपनी कार्यशैली में प्रखंडेकर्मी व अंचलकर्मी सुधार लाएं. उन्होंने दो शिकायत पेटी भी रखा, जिसमें एक प्रखंड कार्यालय दूसरा अंचल कार्यालय में रखा जाएगा ताकि लोगों की यदि समस्या नहीं सुनी जाएगी तो वे लोग अपनी समस्या को उसे बॉक्स में रखेंगे एक सप्ताह के अंदर उसका निस्तारण किया जाएगा. मंईयां सम्मान योजना के बारे में कहा कि 60 लाख महिलाओं को हेमंत सोरेन के द्वारा संचालित मंईयां सम्मान योजना का लाभ मिलेगा. विरोधी का काम है विरोध करना, लेकिन सरकार का काम है करना. यह हेमंत सोरेन की सरकार है. यदि कोई भी गरीब अंचल या प्रखंड में आता है उसकी समस्या का समाधान त्वरित करें. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से मांग करेंगे कि सैक्षनिक संस्थान के लिए पाटन प्रखंड मुख्यालय में एक डिग्री कॉलेज की स्थापना हो. कहा कि मैं यहां की जनता का ऋणी हूं. उन्होंने कहा कि उन्होंने 44 वर्षों के राजनीतिक जीवन में पाटन छतरपुर विधानसभा क्षेत्र में नेता नहीं बल्कि बेटा एवं पारिवारिक रिश्ता का संबंध है. इसलिए वह मंत्री बनने के बाद पहुंचे. जहां पर पाटन के प्रखंड परिसर में आई लव पाटन, बागवानी, व्यायाम जिम, ऊर्जा स्तंभ, छात्र-छात्राओं के बीच कल्याण विभाग से साइकिल का वितरण किया. उन्होंने कहा कि जब लोग बेटी का ब्याह करते हैं या बेटा का विवाह करते हैं तो लड़की को देखते हैं. जब पढ़ाई की बात करते हैं तो अच्छे शिक्षक की आवश्यकता के लिए शिक्षक का चयन करते हैं. जब रोगी डॉक्टर के पास जाता है तो अच्छे डॉक्टर के पास जाता है. ठीक उसी तरह चुनाव में भी लोगों को अच्छे लोगों को चुनने की आवश्यकता है. जिससे परिणाम बेहतर हो सके. मौके पर उप विकास आयुक्त साबिर अहमद, बीडीओ अमित कुमार झा, सीओ राकेश श्रीवास्तव, प्रखंड प्रमुख शोभा देवी, भोला सिंह, किशनपुर पंचायत की मुखिया सुमन गुप्ता, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दीनानाथ तिवारी, 20 सूत्री अध्यक्ष पाटन रामानंद पांडे, समाजसेवी शक्ति शंकर गुप्ता, बीपीआरओ अहमद हुसैन अंसारी, बीपीओ मनरेगा स्वीटी सिंहा, प्रशांत किशोर, झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष रणजीत सिंह, मुखिया मोहम्मद जैनुल सिद्दीकी, अशोक सोनी, अरुण सिंह, ईश्वरी पांडे, अखिलेश पांडे, गोपाल पासवान, पूर्व जिला परिषद सदस्य मुक्तेश्वर पांडे, संतोष पासवान, अखिलेश पासवान, उमाशंकर सिंह, मिथिलेश सिंह, दया सिंह, दीपक सिंह, बिट्टू सिंह, समेत कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें - रूसी">https://lagatar.in/russian-nuclear-program-chief-igor-kirillov-died-in-an-explosion-ukraines-hand/">रूसी

न्यूक्लियर प्रोग्राम के चीफ इगोर किरिलोव की एक धमाके में मौत… यूक्रेन का हाथ!
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही