Search

 
 
 

राधाकृष्ण किशोर बोले- भाजपा 24 पर सिमटेगी, महागठबंधन जीतेगा दोनों सीटें

रांची: राज्यसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री आवास में बुधवार को महागठबंधन के घटक दलों की महत्वपूर्ण बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री ने की, जिसमें चुनावी रणनीति और मतदान की तैयारियों पर चर्चा हुई.
 

Ranchi : राज्यसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री आवास में बुधवार को महागठबंधन के घटक दलों की महत्वपूर्ण बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री ने की, जिसमें चुनावी रणनीति और मतदान की तैयारियों पर चर्चा हुई.

 


बैठक के बाद मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि महागठबंधन पूरी तरह एकजुट है और दोनों सीटों पर जीत को लेकर किसी तरह का संशय नहीं है. उन्होंने बताया कि बैठक में मॉक पोल कराया गया, जिसमें बैजनाथ राम को 29 मत मिले. इसमें विधानसभा अध्यक्ष का मत भी शामिल माना गया है.

 


उन्होंने कहा कि कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा को मॉक पोल में 25 मत प्राप्त हुए. एक विधायक के अस्पताल में भर्ती होने के कारण वह बैठक में शामिल नहीं हो सके. उनका मत जोड़ने पर प्रणव झा के पक्ष में कुल 26 वोट हो जाते हैं.  विधायक हेमलाल मुर्मू अस्वस्थ होने के कारण आज की बैठक में उनपस्थित रहे, कल मतदान में होंगे शामिल.

 


राधाकृष्ण किशोर ने दावा किया कि भाजपा के पास 24 से अधिक वोट आने की संभावना नहीं है. उन्होंने कहा कि यदि भाजपा 25 वोट भी हासिल कर लेती है, तब भी महागठबंधन दोनों सीटों पर बढ़त बनाए रखेगा. उनके अनुसार प्राथमिकता के आधार पर दोनों उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित है.

 


बताया कि मुख्यमंत्री ने चुनाव को लेकर स्पष्ट निर्देश दिए हैं और मतदान के दिन सभी विधायक सीधे विधानसभा स्थित सत्ता पक्ष के कक्ष में पहुंचेंगे. उन्होंने कहा कि सभी विधायकों के आवास विधानसभा के आसपास हैं, इसलिए किसी अलग व्यवस्था की आवश्यकता नहीं है. किशोर ने विश्वास जताया कि संख्या बल और रणनीति दोनों ही महागठबंधन के पक्ष में हैं और राज्यसभा चुनाव में दोनों उम्मीदवार जीत दर्ज करेंगे.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही