Search

 
 
 

लातेहार: राधास्वामी संगठन की बैठक संपन्न

 
Latehar: बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय के झरिवा टोला स्थित राधास्वामी संगठन के जिला कार्यालय में जिला प्रभारी विनोद कुमार के अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई. बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे जोन प्रभारी निरंजन मिश्रा का स्वागत किया गया. बैठक को संबोधन कर निरंजन मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस संगठन में संचालित कई महत्वाकांक्षी योजनाएं चलायी जा रही हैं. संगठन द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं में कन्यादान योजना, आवास योजना, किसान सम्मान, राधा स्वामी अनाज बैंक, राधा स्वामी एफएमसीजी इस मोटर पेंशन, छात्रवृत्ति योजना आदि योजनाएं चलाई जा रही है. इन योजनाओं से जिला के कई ग्रामीण लाभार्थी लाभान्वित हुए है. बैठक में जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने का संकल्प लिया गया. मौके पर टोटो ऑटो शोरूम के संचालक अर्जुन साहू, रामनिवास चौधरी, दीपक साहू, भुनेश्वर यादव, नीलम देवी, प्रकाश यादव, मिथुन यादव, धूलेश्वर यादव व दीपावली देवी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें - रांची">https://lagatar.in/ranchi-jewelry-shop-robbery-case-ssp-suspends-seven-policemen-including-two-sub-inspectors/">रांची

ज्वेलरी शॉप लूटकांड : SSP ने दो सब इंस्पेक्टर समेत सात पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही