Search

 
 
 

गीता प्रेस के अध्यक्ष व धार्मिक पत्रिका कल्याण के संपादक राधेश्याम खेमका का निधन

 
Varanasi : य़ूपी के गोरखपुर स्थित गीता प्रेस के अध्यक्ष और सनातन धर्म की प्रसिद्ध पत्रिका कल्याण के संपादक राधेश्याम खेमका (87)  का निधन हो गया. जानकारी के अनुसार लगभग 40 साल से कल्याण के संपादक रहे राधेश्याम खेमका पिछले 15 दिनों से बीमार चल रहे थे. तबीयत खराब होने पर उन्हें वाराणसी के रवींद्रपुरी इलाके में स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था.

उनके पुत्र राजा राम खेमका ने मुखाग्नि दी

खबर है कि राधेश्याम खेमका ने शनिवार दोपहर वाराणसी के केदार घाट स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली.  राधेश्याम खेमका का अंतिम संस्कार हरिश्चंद्र घाट पर किया गया. उनके पुत्र राजा राम खेमका ने मुखाग्नि दी.  बताया जाता है कि दो दिन पहले ही राधेश्याम खेमका को अस्पताल से केदारघाट स्थित आवास लाया गया था जहां उन्होंने शनिवार की दोपहर करीब 12.30 बजे अंतिम सांस ली. कई संतों के काफी निकट रहे राधेश्याम खेमका अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गये हैं https://english.lagatar.in/21-jawans-missing-after-sukma-encounter-news-of-9-naxalites-killed/45240/

https://english.lagatar.in/adhir-ranjan-chaudhary-appeals-to-election-commission-pm-modi-using-vvip-aircraft-in-election/45248/

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही