Search

 
 
 

राधिका आप्टे शादी के 12 साल बाद बनी मां, एक हफ्ते बाद दिखाई बेबी की झलक

 
LagatarDesk : एक्ट्रेस राधिका आप्टे शादी के 12 साल बाद मां बन गई हैं. उन्होंने बेटी को जन्म दिया है. एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया. जिसमें राधिका आप्टे अपनी बेटी को ब्रेस्टफीडिंग के साथ लैपटॉप पर काम करती नजर आ रही हैं. साथ ही कैप्शन में लिखा, मेरे बच्चे के जन्म के एक हफ्ते बाद पहली मीटिंग. एक्ट्रेस ने 2012 में ब्रिटिश वायलिन प्लेयर और सिंगर बेनेडिक्ट टेलर से शादी की थी.
https://www.instagram.com/p/DDhOrr0MWiG/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"

data-instgrm-version="14">
 
View this post on Instagram
 

https://www.instagram.com/p/DDhOrr0MWiG/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"

target="_blank" rel="noopener">A post shared by Radhika (@radhikaofficial)

">

एक हफ्ते बाद दिखाई न्यू बोर्न बेबी की झलक

राधिका ने जन्म के एक हफ्ते बाद न्यू बोर्न बेबी की झलक दिखाई है. उन्होंने अक्टूबर में अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस कर फैंस को चौंका दिया था. राधिका और बेनेडिक्ट ने पिछले हफ्ते अपने पहले बच्चे का स्वागत किया और अब एक हफ्ते बाद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी के साथ एक क्यूट सी तस्वीर शेयर की, जिस पर सेलेब्स से लेकर फैंस सभी प्यार बरसा रहे हैं.

सेलेब्स और फैंस ने दी बधाई

राधिका की तस्वीर काफी क्यूट लग रही है. जिसपर सेलेब्स और फैंस ने कमेंट किया. राधिका को दिव्येंदू, जोया अख्तर, सत्यदीप मिश्रा, श्वेता त्रिपाठी, होमी अदजानिया, गुलशन देवैया समेत कई सेलेब्स ने कमेंट सेक्शन में बधाई दी. वहीं फैंस भी उन्हें प्यार भरी शुभकामनाएं भेज रहे हैं.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही