Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची और हजारीबाग में होगी रेडियो जोहार की शुरुआत

Ranchiझारखंड के दो जिलों में रेडियो जोहार की शुरुआत होने जा रही है. इसके लिए भारत सरकार ने अनुमति दे दी है. रेडियो जोहार 90.0 एफएम (रांची) और 90.4 एफएम (हजारीबाग) में चलेगा. यह जानकारी इसके मैनेजिंग डायरेक्टर प्रभात कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी. कहा कि रेडियो जोहार के माध्यम से झारखंड के लोकल गीत, संगीत, संस्कृति, सभ्यता और यहां के लोकल कलाकारों को बढ़ावा दिया जाएगा. स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी भी दी जायेगी. वहीं कानून, शिक्षा, रोजगार भी जानकारी दी जाएगी. अभी हजारीबाग के सांसद जयंत सिन्हा से बात हुई है. उनका एक कार्यक्रम इस पर चलेगा. रांची के सांसद संजय सेठ से भी एक कार्यक्रम के लिए बात चल रही है. शिक्षा और स्वास्थ्य की जानकारी के लिए कई डॉक्टरों और कोचिंग संस्थानों से भी बात हुई है.

24 जिलाें में रेडियो जोहार की स्थापना करना लक्ष्य

मैनेजिंग डायरेक्टर प्रभात कुमार सिंह ने कहा कि हम 50 प्रतिशत यहां के लोकल के लिए कार्यक्रम आयोजित करेंगे. हमारा लक्ष्य है झारखंड के 24 जिलाें में रेडियो जोहार की स्थापना करना. 2024 तक हम यह काम पूरा कर लेंगे. भारत सरकार के जो भी नियम हैं, उसे पूरा करने की प्रक्रिया में हैं. पहली बार भारत सरकार ने एक रेडियो को दो लाइसेंस दिया है.

रेडियो जोहार जनहित के लिए होगा- दीपक जायसवाल

रेडियो जोहार के लीगल एडवाइजर एडवोकेट दीपक जायसवाल ने कहा कि हम कानून संबंधी हर समस्याओं के समाधान की जानकारी देने का प्रयास करेंगे. रेडियो जोहार जनहित के लिए होगा. सरकार की कई ऐसी योजना होती है, जो जन- जन तक नहीं पहुंच पाती है. उन योजनाओं को और उनकी प्रक्रियाओं को हम जन-जन तक पहुंचाएंगे. रेडियो जोहर की मार्केटिंग हेड प्रिया झा ने बताया कि अभी डिजिटल मीडिया का दौर है. लेकिन रेडियो को भी हम अनदेखा नहीं कर सकते हैं. जब हम खाना बनाते हैं या कुछ काम करते रहते हैं, उस वक्त टीवी नहीं देख सकते. अखबार नहीं पढ़ सकते हैं. लेकिन रेडियो आसानी से सुन सकते हैं. इसे भी पढ़ें – फॉलोअप">https://lagatar.in/followup-income-tax-survey-continues-at-four-locations-of-bhandari-group-since-18-hours/">फॉलोअप

: 18 घंटे से भंडारी समूह के चार ठिकानों पर इनकम टैक्स का सर्वे जारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही