Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रिम्स का रेडियोलॉजी विभाग खुद बीमार, चार में से तीन एक्सरे मशीन खराब

Advertisement
Advertisement
Ranchi: 1500 बेड वाले रिम्स अस्पताल में एक्सरे के लिए मरीजों को भटकना पड़ रहा है. यहां के रेडियोलॉजी विभाग में लगे 4 एक्सरे मशीन में तीन खराब हैं. एक मशीन ठीक तो है, लेकिन एक्सरे फिल्म नहीं होने के कारण मरीजों का एक्सरे नहीं हो पा रहा है. जिस वजह से यहां आने वाले मरीज परेशान हैं. उन्हें एक्सरे के लिए प्राइवेट रेडियोलॉजी सेंटर का रुख करना पड़ रहा है. एक्सरे के लिए उन्हें ज्यादा पैसे भी चुकाने पड़ रहे हैं. [caption id="attachment_201093" align="aligncenter" width="1600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/12/RADIOLOGY.jpg"

alt="" width="1600" height="737" /> रिम्स का रेडियोलॉजी डिपार्टमेंट, जहां खराब पड़ी हैं मशीनें[/caption]

हृदयरोगी चेस्ट एक्सरे के लिए भटक रही

चतरा से आए मिथिलेश राम नामक मरीज ने कहा कि मेरी पत्नी तारा देवी का इलाज कार्डियोलॉजी विभाग में डॉ राकेश कुमार चौधरी कर रहे हैं. मरीज के हार्ट में ब्लॉकेज है. डॉक्टर ने चेस्ट एक्सरे करवाने के लिए कहा है. लेकिन रिम्स में एक्सरे नहीं हो पा रहा है. डॉक्टर कहते हैं कि जब तक एक्सरे रिपोर्ट नहीं आ जाती है, आगे इलाज कर पाना संभव नहीं है. इसे भी पढ़ें- रिम्स">https://lagatar.in/lack-of-beds-in-rims-treatment-of-patients-on-the-floor-amidst-severe-cold/">रिम्स

में बेड की कमी, कड़ाके की ठंड के बीच फर्श पर मरीजों का इलाज

सीने में दर्द के बाद डॉक्टर ने एक्सरे करवाने को कहा

सीने में दर्द की शिकायत के बाद पलामू के पांकी से आए सुनील ठाकुर ने कहा कि डॉक्टर ने एक्सरे के लिए कहा है. एक्सरे के लिए रेडियोलॉजी डिपार्टमेंट आने पर पता चला कि मशीन काम नहीं कर रहा है. गरीब आदमी हैं. इतना पैसा नहीं कि बाहर जाकर एक्सरे करवा सकें.

एक माह से खराब है अल्ट्रासाउंड मशीन

गर्भावस्था में शिशु के स्वास्थ्य, पथरी या पेट से जुड़ी बीमारियों और अन्य कई बीमारियों के बारे में जानकारी देने वाली अल्ट्रासाउंड मशीन भी पिछले 1 महीने से खराब है. ऐसे में अल्ट्रासाउंड के लिए भी प्राइवेट जांच घर का रुख करना पड़ रहा है. इसे भी पढ़ें- 7th">https://lagatar.in/7th-jpsc-jharkhand-high-court-refuses-to-stay-the-main-examination/">7th

JPSC:  मुख्य परीक्षा पर रोक लगाने से झारखंड हाईकोर्ट ने किया इनकार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही