Search

 
 
 

रायबरेली : कार पर पलटा बालू लदा ट्रक, एक ही परिवार के दो बच्चों समेत पांच लोगों की मौत

 
Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश के रायबरेली में देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया. कार के ऊपर रेत से भरा ट्रक पलट गया. इस हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गयी. इसमें दो बच्चें भी शामिल हैं. कार में 6 लोग सवार थे. जिसमें से एक को गंभीर चोटें आयी है. (पढ़ें, रांची">https://lagatar.in/ranchi-during-vehicle-checking-criminals-crushed-a-woman-inspector-died-while-being-taken-to-rims/">रांची

: वाहन चेकिंग के दौरान महिला दारोगा को अपराधियों ने कुचला, रिम्स ले जाने के दौरान हुई मौत)

पुलिस ने रेत हटवाकर शवों को बाहर निकाला

हादसे के बाद मौके पर भदोखर थाना की पुलिस पहुंची. पुलिस ने जेसीबी की मदद से रेत को हटवाया और शवों को बाहर निकाला. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया. कार में महेंद्र अग्रवाल के  के बेटे राकेश अग्रवाल (45 साल), उनकी पत्नी सोनम अग्रवाल (35 साल) और उनका बेटा आदित्य (11 साल) था.  इसके अलावा रचित अग्रवाल की पत्नी रुचिका (35 साल),  रचित अग्रवाल के दो बच्चे रईसा (9 साल) और रेयांस (6 साल)  भी कार में सवार थे. इसे भी पढ़ें : Corona">https://lagatar.in/corona-update-193-new-patients-found-in-jharkhand-in-24-hours-162-healthy-1067-active-cases/">Corona

update: झारखंड में 24 घंटे में मिले 193 नये मरीज, 162 हुए स्वस्थ, एक्टिव केस 1067

बर्थडे पार्टी मनाकर लौटने के दौरान हुआ हादसा

घटना के संबंध में बताया जाता है कि रायबरेली के समाजसेवी महेंद्र अग्रवाल के बेटे राकेश अग्रवाल अपने परिवार के साथ बर्थडे पार्टी मनाकर लौट रहे थे. वह अपनी पत्नी और बेटों के साथ इलाके के बाबा ढाबे पर डिनर करने गये थे. बर्थडे पार्टी मनाकर सभी वापस लौट रहे थे. इसी दौरान मुंशीगंज के पास रेत से लदा डंपर उनकी कार पर पलट गया और पांच लोगों की मौत हो गयी. इसे भी पढ़ें : सुबह">https://lagatar.in/morning-news-diary-20-july-2022/">सुबह

की न्यूज डायरी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही