Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रोजर फेडरर के विदाई मैच में राफेल नडाल भी रोते रहे, फैंस ने खड़े होकर दिया सम्मान

London: टेनिस के लीजेंड रोजर फेडरर ने लेवर कप में अपने करियर का आखिरी मुकाबला खेला. इस मुकाबले के बाद वह बेहद इमोशनल हो गए. उनके साथ राफेल नडाल भी रोते हुए देखे गए. रोजर फेडरर की आखिरकार टेनिस कोर्ट से विदाई हो गई. लेवर कप में शुक्रवार को उन्हें डबल्स मुकाबले में अपने जोड़ीदार राफेल नडाल के साथ हार मिली और इसी के साथ उनका चमकदार करियर भी खत्म हो गया. इस आखिरी मुकाबले के बाद रोजर फेडरर अपने आंसू रोक नहीं पाए. वह फूट-फूट कर रोते नजर आए. इस इमोशनल पल में राफेल नडाल भी उनके साथ आंसू बहाते दिखे. इसे भी पढ़ें-चीनी">https://lagatar.in/chinese-president-xi-jinping-house-arrest-did-the-coup-happen-subramanian-swamy-said/">चीनी

राष्ट्रपति शी जिनपिंग हाउस अरेस्ट…तख्तापलट हुआ क्या? सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा, रहस्य से पर्दा उठना चाहिए
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/ffff-3-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

पिछले हफ्ते रिटायरमेंट का एलान किया था

रोजर फेडरर तीसरे सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने वाले पुरुष टेनिस खिलाड़ी हैं. पिछले हफ्त ही उन्होंने टेनिस से रिटायरमेंट का एलान किया था. इंजरी के चलते वह लंबे समय से टेनिस कोर्ट से बाहर चल रहे थे. ऐसे में उन्होंने लेवर कप में अपने करियर का आखिरी मुकाबले खेलने की घोषणा की थी.

लेवर कप में टीम यूरोप में थे फेडरर

लेवर कप में वह टीम यूरोप की ओर से मैदान में थे. उनके जोड़ीदार स्पेन के दिग्गज राफेल नडाल थे. इस जोड़ी ने टीम वर्ल्ड की जोड़ी फ्रांसेस टिफोय-जैक सॉक को पहले सेट में तो शिकस्त दी लेकिन अगले दो सेट रोमांचक अंदाज में गवा दिए. इसी के साथ फेडरर-नडाल की जोड़ी के हाथ से मैच भी फिसल गया. हार के बाद कोर्ट पर ही फेडरर रोने लगे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/fff-1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

फेडरर को देखने के लिए उमड़े दर्शक

लंदन के ब्लैक कोर्ट में फेडरर को देखने के लिए सभी सीटें भरी हुई थीं. जैसे ही नडाल और फेडरर कोर्ट पर पहुंचे तो फैंस ने खड़े होकर फेडरर को सम्मान दिया. पूरे मैच के दौरान दोनों टीमें और टेनिस कोर्ट में मौजूद फैंस फेडरर के हर शॉट पर तालियां बजाते नजर आए. मैच के बाद टीम वर्ल्ड और टीम यूरोप के खिलाड़ियों ने फेडरर को कंधे पर उठाकर हवा में भी उछाला. लेवर कप और एटीपी के ट्विटर हैंडल से फेडरर के इस आखिरी मुकाबले से जुड़े कई फोटो और वीडियो शेयर किए गए हैं. इसे भी पढ़ें-आंखों">https://lagatar.in/roger-federer-said-goodbye-to-tennis-with-tears-in-his-eyes-the-legend-set-a-flurry-of-records-in-his-career/">आंखों

में आंसू लिए रोजर फेडरर ने टेनिस को कहा अलविदा, लीजेंड ने करियर में लगाई रिकॉर्डों की झड़ी
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/mmm-3-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

कोहली ने नडाल के खेल भावना की सराहना की

सोशल मीडिया पर इन दोनों दिग्गजों की रोती हुई तस्वीरें छाई हुई है. फेडरर की तो चर्चा है ही लेकिन उतनी ही चर्चा राफेल नडाल की भी हो रही है. फैंस अपने मुख्य प्रतिद्वंद्वी के लिए इस तरह आंसू बहाने वाले नडाल की खेल भावना की बहुत सराहना कर रहे हैं. इस लिस्ट में विराट कोहली भी शामिल हो गए हैं. उन्होंने भी इन दोनों की रोते हुए एक तस्वीर शेयर की है. कोहली ने इस तस्वीर को सबसे सुंदर `खेल तस्वीर` करार दिया है. कोहली ने लिखा है, `किसने सोचा था कि प्रतिद्वंद्वी एक-दूसरे के लिए ऐसा महसूस कर सकते हैं. यही खेल की खूबसूरती है. यह मेरे लिए अब तक की सबसे खूबसूरत खेल तस्वीर है. जब आपके साथी खिलाड़ी आपके लिए रोते हैं, तो आप समझ सकते हैं कि ईश्वर ने आपको यह प्रतिभा क्यों दी है.` [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही