Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रघुवर दास कुशल राजनेता के साथ बेहतर प्रशासक : मनीष जायसवाल

Advertisement
Advertisement
झारखंड के पूर्व सीएम को राज्यपाल बनाए जाने पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न एक-दूजे को मिठाइयां खिलाकर पीएम के प्रति जताया आभार Hazaribagh : पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास को ओडिशा के राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर हजारीबाग के भाजपाइयों ने गुरुवार को अटल भवन में एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर जश्न मनाया. इस मौके पर सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री एक कुशल राजनेता होने के साथ ही साथ कुशल प्रशासक भी हैं. यही वजह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा तथा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रघुवर दास को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया है. उन्होंने सभी केंद्रीय नेताओं सहित रघुवर दास को बधाई संदेश भेजकर खुशी जाहिर की है. इसे भी पढ़ें-बिहार">https://lagatar.in/bihar-nitish-kumar-told-bjp-leaders-as-long-as-he-is-alive-friendship-will-not-end/">बिहार

: बीजेपी नेताओं से बोले नीतीश कुमार- जब तक जिंदा हैं, दोस्ती खत्म नहीं होगी

“रघुवर दास के कार्यकाल में झारखंड में हुआ विकास”

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल मिश्रा ने खुशी जाहिर करते हुए केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट किया है. वहीं जिलाध्यक्ष अशोक यादव व बटेश्वर मेहता ने कहा कि रघुवर दास की प्रशासनिक दक्षता का फल ओडिशा जैसे राज्य को जरूर मिल पाएगा. मांडू विधायक जेपी पटेल ने कहा कि रघुवर दास लगातार पार्टी के कई अहम पदों पर कार्य कर आज राज्यपाल के पद पर आसीन हुए हैं. पूर्व विधायक मनोज यादव ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के कुशल कार्यदक्षता को देखकर ही उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली थी. उन्होंने कहा कि रघुवर दास के मुख्यमंत्रित्व काल में झारखंड का भरपूर विकास हुआ था. इसे भी पढ़ें-पूर्व">https://lagatar.in/raja-peter-accused-of-murder-of-former-minister-ramesh-singh-munda-did-not-get-bail-nia-court-rejected-the-petition/">पूर्व

मंत्री रमेश सिंह मुंडा की हत्या के आरोपी राजा पीटर को नहीं मिली बेल, NIA कोर्ट ने खारिज की याचिका

इन्होंने दी बधाई

बधाई देनेवालों में मुख्य रूप से सुदेश चंद्रवंशी, अभिमन्यु प्रसाद, सुरेंद्र सिन्हा, टुन्नू गोप, गणेश यादव, जिला परिषद अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता, उपाध्यक्ष किशुन यादव, रौशनी तिर्की, अमरदीप यादव, हरीश श्रीवास्तव, के पी ओझा, विवेकानंद सिंह, विनोद भगत, सुनील साव, जिला मीडिया प्रभारी जयनारायण प्रसाद, रौशन कुमार दामोदर सिंह, सुनील मेहता, उमा पाठक, भानुमति पासवान, नंदलाल मेहता, सेवालाल महतो, मूलचंद साव, पुष्पा तिर्की, बिनोद झुनझुनवाला, दिनेश कुमार, श्यामकिशोर सिंह, प्रफुल्ल कुमार, रणधीर पांडे, विवेक बरियार, बबन गुप्ता, रेणुका साहू, महेंद्र राम बिहारी, अजीत चंद्रवंशी, विकास सिन्हा, तनवीर अहमद, महेश तिग्गा सहित कई कार्यकर्ता शामिल हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही