अलग-थलग पड़ने के संकेत
- केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा समेत कोल्हान के सभी भाजपा नेता गिरफ्तार नेताओं से मिलने जेल गए और कार्रवाई का विरोध किया, मगर इसमें रघुवर दास नजर नहीं आए.
- 19 अप्रैल को भाजपा का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मिला. घटना की सीबीआई या न्यायिक जांच की मांग की, इसमें भी रघुवर ना नजर आए ना उनकी कोई भूमिका दिखी.
- इस घटना के बाद कोल्हान में भाजपा आंदोलन कर रही है, जिसमें रघुवर की मौजूदगी नहीं है.
- जमशेदपुर घटना में रघुवर दास को लेकर मीडिया में कई तरह की खबरें आईं, जिसके बाद 24 अप्रैल को रघुवर दास अभय सिंह समेत अन्य नेताओं से मिलने जेल पहुंचे. इस मामले में डीजीपी से बात कर घटना की जांच डीआईजी रैंक के अफसर से कराने की मांग की.
- इस मामले में उनका कोई बड़ा बयान भी सामने नहीं आया.
ग्रेड पे, बढ़ा टेंशन
प्रदेश नेतृत्व हुआ एक्टिव
गिरफ्तार नेताओं की रिहाई की मांग को लेकर भाजपा के कार्यकर्ता सर्वजन हिंदू सभा के बैनर तले आंदोलन कर रहे थे. जमशेदपुर में संगठन के टुकड़े होते देख और आंदोलन का सारा क्रेडिट सर्वजन हिंदू सभा को ले जाता देख भाजपा का प्रदेश नेतृत्व एक्टिव हो गया. 8 मई को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने जमशेदपुर डीसी ऑफिस के सामने कार्यकर्ताओं के साथ धरना दिया और कहा कि भाजपा जेल में बंद कार्यकर्ताओं के साथ खड़ी है. वहीं 9 मई को भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने चाईबासा में भाजपा द्वारा आयोजित धरना में हिस्सा लिया और कहा कि आंदोलन को गांव-गांव तक ले जाएंगे. 11 मई को सरायकेला में भी भाजपा का विरोध-प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित है. रघुवर इसमें भी शामिल होंगे या नहीं यह अभी कंफर्म नहीं है. इसे भी पढ़ें : Exclusive:">https://lagatar.in/exclusive-eds-crackdown-in-jharkhand-raids-at-151-places-in-a-year-16-including-2-ias-arrested/">Exclusive:झारखंड में ED की बढ़ती दबिश, एक साल में 151 जगहों पर छापेमारी, 2 IAS समेत 16 गिरफ्तार [wpse_comments_template]

Leave a Comment