Search

दिल्ली में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से मिले रघुवर दास,  डीवीसी का मामला उठाया

Ranchi : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने आज दिल्ली में केंद्रीय ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आरके सिंह से मुलाकात की. उन्होंने डीवीसी नियंत्रण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति का मुद्दा उठाया.  केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की उदासीनता के कारण झारखंड के छह जिले प्रभावित हो रहे हैं. लोगों को बिजली मिले, उसकी मंशा नहीं, बल्कि राज्य सरकार राजनीति कर रही है.  राज्य सरकार खुद उपभोक्ताओं से बिजली का बिल वसूल रही है, लेकिन बकाये का भुगतान नहीं कर रही है.  डीवीसी के बारे में भ्रम फैला रही है इसे भी पढ़ें : 7000">https://lagatar.in/7000-mt-ore-theft-vidhan-sabha-committee-team-conducts-spot-verification-also-meeting-with-sail/16401/">7000

MT अयस्क की चोरी : विस समिति की टीम ने किया स्पॉट वेरिफिकेशन, SAIL के साथ की बैठक

जेबीवीएनएल ने पुराने बकाये के विरुद्ध केवल एक किस्त का भुगतान किया

मंत्रालय ने रघुवर दास को बसाया कि  झारखंड विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने दामोदर घाटी निगम से 14 मार्च 2020 को करार किया था, जिसके अनुसार चालू मासिक बिल का नियमित रूप से भुगतान किया जाना था.    पुराने बकाए का भुगतान करने के लिए झारखंड सरकार अनुमोदन लेने की अनुमति लेने पर भी सहमति बनी थी.  लेकिन जेबीवीएनएल ने अपने पुराने बकाये के विरुद्ध केवल एक किस्त का भुगतान किया. वहीं मासिक बिल के अनुसार अप्रैल 2020 से नवंबर 2020 तक के कुल 1323.90 करोड़ रुपए के एवज में केवल 441.72 करोड का ही भुगतान किया गया है. इसे भी पढ़ें : गम्हरिया">https://lagatar.in/illegal-occupation-of-more-than-11-acres-of-government-land-in-gamharia-block-land-mafia-did-10-million-rupees/16363/">गम्हरिया

प्रखंड में 11.41 एकड़ सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा, भूमाफियाओं ने किया 10 करोड़ का वारा-न्यारा

डीवीसी को कोयले के लिए अग्रिम का भुगतान करना पड़ता है

अधिकारियों ने बताया कि डीवीसी को कोयले के लिए अग्रिम का भुगतान करना पड़ता है.  जेबीवीएनएल के द्वारा भुगतान नहीं किये जाने के कारण डीवीसी न तो कोयले का भुगतान कर पा रहा है, न ही अपने कर्मचारियों को वेतन दे पा रहा है. मंत्रालय द्वारा बताया गया कि झारखंड विद्युत वितरण निगम लिमिटेड द्वारा एक लेटर ऑफ क्रेडिट दिया गया था, जिसे इन्वोक किया गया है. भविष्य में बिजली की आपूर्ति के लिए झारखंड विद्युत वितरण निगम लिमिटेड को एक नया लेटर ऑफ क्रेडिट देना होगा.  राज्य सरकार वादे के अनुसार नियमित रूप से भुगतान करती रहेगी, तभी वहां निर्बाध विद्युत आपूर्ति संभव हो पायेगी. बिलिंग माह     JBVNL पर बकाया   JBVNL द्वारा भुगतान अप्रैल 2020      176.35                       0.00 मई 2020        158.65                      0.60 जून 2020        161.74                     0.27 जुलाई 2020      163.28                      0.27 अगस्त 2020     169.05                 340.27 सितंबर 2020     163.78                    0.27 अक्टूबर 2020.    160.94                   0.00 नवंबर 2020      170.11              100.04 कुल             1323.90            441.72 (राशि करोड़ रुपये में।) इसे भी पढ़ें : भैरव">https://lagatar.in/inquiry-on-bhairav-%e2%80%8b%e2%80%8bsingh-on-remand-begins-the-secret-behind-the-attack-may-be-revealed/16268/">भैरव

सिंह को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू, हमले के पीछे का खुल सकता है राज़
 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//