Search

 
 
 

दिवंगत राजेंद्र साहू के परिजनों से मिले रघुवर दास, हेमंत सरकार पर बोला हमला

 

हेमंत सरकार में आम आदमी से लेकर जज तक सुरक्षित नहीं : रघुवर दास

Balumath (Latehar) : पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने कहा कि झारखंड की हेमंत सोरेन की सरकार में राज्य में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गयी है. यह सरकार प्रदेश में कानून का राज स्थापित करने में पूरी तरीके से विफल साबित हुई है. श्री दास बुधवार को दिवंगत भाजपा नेता राजेंद्र साहू के परिजनों से मिलने के लिए बालूमाथ स्थित उनके आवास पर पहुंचे थे. उन्होंने परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी और कहा कि दुख के इस घड़ी में भारतीय जनता पार्टी परिवार दिवंगत राजेंद्र साहू के परिजनों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार बनने के साथ ही अपराधी बेलगाम हो गये हैं. आम आदमी से लेकर पत्रकार, वकील व जज तक सुरक्षित नहीं है. धनबाद में जज की हत्या हो गई. रांची में पत्रकार एवं वकील भी अपराधियों के शिकार हुए. झारखंड सरकार को घेरते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अपराधी कोयले व पत्थर कारोबारी से रंगदारी वसूल ही रहे हैं. अवैध वसूली में राज्य के कई आईएएस आज जेलों में बंद हैं. उन्होंने राजेंद्र प्रसाद साहू की हत्या की उच्चस्तरीय जांच व हत्या में संलिप्त अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार कर सजा दिलाने की मांग की. उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को टारगेट किया जा रहा है. इससे पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष हरिकृष्ण सिंह एवं पूर्व विधायक प्रकाश राम समेत भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने श्री दास का स्वागत किया. मौके पर सिमरिया विधायक किशुन दास, अध्यक्ष लाल कौशल नाथ शाहदेव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार दुबे, सीतामनी तिर्की, पवन कुमार, दिलीप, लव कुमार सिंह, अमित कुमार गुप्ता, लक्ष्मण कुशवाहा, मनीष जायसवाल, रंजीत जायसवाल, तैलिक साहू समाज के जिला अध्यक्ष रामप्यारे प्रसाद, अमित कुमार, विजय यादव, रामकुमार गुप्ता, त्रिवेणी साहू, प्रेम प्रसाद गुप्ता समेत काफी संख्या में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता के अलावा गणमान्य लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : BIG">https://lagatar.in/big-news-former-mla-sanjeev-singh-rims-referred-to-aiims-in-repeated-brain-stroke-and-depression/">BIG

NEWS : रिपीटेड ब्रेन स्ट्रोक व अवसाद में पूर्व विधायक संजीव सिंह, रिम्स ने एम्स रेफर किया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही