Search

 
 
 

रघुवर दास ने सीएम हेमंत को लिखा पत्र, जमशेदपुर में यातायात व्यवस्था सुगम करने के लिए योजनाओं को पूरा करने की मांग की

 
Ranchi: पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर जमशेदपुर की यातायात समस्याओं का समाधान करने के लिए कई परियोजनाओं को पूरा करने की मांग की है. ताकि जमशेदपुर की जनता को यातायात, जाम और अन्य समस्याओं से शीघ्र मुक्ति मिल सके.

क्या लिखा है पत्र में

जमशेदपुर देश का एक प्रमुख औद्योगिक शहर है, लेकिन यहां की यातायात व्यवस्था बहुत खराब है. आर्थिक गतिविधियों, भारी वाहनों के परिचालन और अन्य व्यवसायिक गतिविधियों के कारण शहर की आम जनता को जाम और यातायात असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है.

परियोजनाएं जो लंबित हैं

• गोविंदपुर उपरी पथ एवं बाईपास निर्माण: इस परियोजना की निविदा 138.74 करोड़ रुपये की लागत से निष्पादित हो चुकी थी, लेकिन निर्माण कार्य लंबित है. • लिट्टी चौक से स्वर्णरेखा नदी तक एनएच-33 को जोड़ने वाले पुल एवं पथ का निर्माण: इस योजना का शिलान्यास भी हो गया था, लेकिन आगे की कार्रवाई लंबित है. • मानगो में एनएच-33 पर नया इंटर स्टेट बस टर्मिनल निर्माण: इस योजना के अंतर्गत केवल बाउंड्री वाल का निर्माण हुआ है, शेष कार्य अभी भी लंबित है. इसे भी पढ़ें – Soul">https://lagatar.in/soul-leadership-conclave-pm-modi-said-development-of-citizens-leaders-is-important-for-nation-building/">Soul

Leadership Conclave : पीएम मोदी ने कहा, राष्ट्र निर्माण के लिए नागरिकों-नेताओं का विकास महत्वपूर्ण
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही