Search

रघुवर ने नड्डा को सौंपी पटना लाठीचार्ज की जांच रिपोर्ट

  • कहा- पुलिस लाठीचार्ज राज्य प्रायोजित हिंसा थी
Ranchi : बीते 13 जुलाई को बिहार की राजधानी पटना में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज और एक कार्यकर्ता की मौत के मामले की रिपोर्ट जांच समिति के संयोजक रघुवर दास ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को सौंप दी है. इस रिपोर्ट में हिंसा को राज्य सरकार द्वारा प्रायोजित बताया गया है. घटना के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने झारखंड के पूर्व सीएम और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास की अध्यक्षता में चार सदस्यीय कमेटी बनाई थी. 15 जुलाई को रघुवर दास के साथ टीम के सदस्य सांसद मनोज तिवारी, सांसद बीडी राम और सांसद सुनीता दुग्गल ने पटना का दौरा कर मामले सघन की जांच की थी.

मामले की न्यायिक या सीबीआई जांच कराने की सिफारिश

कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि बिहार के लोगों और कार्यकर्ताओं से बात कर एक चीज बिल्कुल स्पष्ट हुई कि उस दिन की घटना राज्य प्रायोजित हिंसा का हिस्सा है. पुलिस प्रशासन ने षड्यंत्र करके भाजपा कार्यकर्ताओं को घेरा और उसके बाद बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज किया. पुलिसकर्मियों ने महिला देखा न पुरुष, सभी पर ताबड़तोड़ लाठियां बरसाईं. इससे बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के सिरों पर गंभीर चोटें आईं. साथ ही कई कार्यकर्ताओं के हाथ भी टूट गए हैं. समिति ने मामले की न्यायिक या सीबीआई जांच कराने की सिफारिश की है. इसे भी पढ़ें – झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-got-24-ips-union-home-ministry-released-the-list-know-who-got-which-batch/">झारखंड

को मिले 24 IPS, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जारी की लिस्ट, जानें किसे मिला कौन सा बैच
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//