Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रघुवर की अमित शाह को चिट्ठी, खुशी रेनबो होम में दो आदिवासी बच्चियों से दुष्कर्म की CBI जांच की मांग

Advertisement
Advertisement
Ranchi : पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर खुशी रेनबो होम की दो आदिवासी बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटना की सीबीआई जांच की मांग की है. साथ ही संस्था का रजिस्ट्रेशन रद्द कर उसे ब्लैक लिस्टेड करने का आग्रह किया है. अपने पत्र में रघुवर ने लिखा है कि झारखंड में कार्यरत गैर सरकारी संस्था खुशी रेनबो होम में पिछले दिनों दो आदिवासी बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटना हुई. यह संस्था पूर्व अधिकारी हर्ष मंदर की संस्था सेंट्रल फॉर इक्विटी स्टडीज के द्वारा संचालित की जा रही है. संस्था के लोगों को इस घटना की जानकारी होने के बावजूद इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी गयी. इस घटना को छिपाने का प्रयास भी किया गया. उन्होंने कहा कि झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में यूपीए सरकार में आदिवासी बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनाओं में काफी वृद्धि हुई है. यह भी चिंता का विषय है.

विवादपूर्ण रहा है हर्ष मंदर का इतिहास

रघुवर ने कहा कि हर्ष मंदर केंद्र की यूपीए सरकार में सोनिया गांधी की अध्यक्षता वाले राष्ट्रीय सलाहकार परिषद के सदस्य रह चुके हैं. उनका इतिहास काफी विवादपूर्ण रहा है. देश विरोधी गतिविधियों में शामिल संस्थानों के साथ उनका जुड़ाव जगजाहिर है. सीएए के खिलाफ प्रदर्शन के मामले में भी उनकी सक्रिय भूमिका रही है, जिस मामले में दिल्ली पुलिस जांच कर रही है. इनकी संस्था उम्मीद अमन घर एवं खुशी रेनबो होम में पहले भी बाल यौन उत्पीड़न की शिकायतें आती रही हैं.

मामले को दबाने का हो रहा प्रयास

उन्होंने कहा कि झारखंड में अभी यूपीए की सरकार है. प्रभावशाली व्यक्ति की संस्था होने के कारण इस मामले को दबाने का प्रयास किया गया. राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के कठिन प्रयास से यहां मामला दर्ज हो पाया है. इस मामले में राज्य सरकार द्वारा जांच कराये जाने पर न्याय की उम्मीद काफी कम है. इसे भी पढ़ें - इंटरमीडिएट">https://lagatar.in/students-deprived-of-intermediate-exam-will-be-able-to-give-examination-high-court-gave-instructions-to-jac-know-the-matter/">इंटरमीडिएट

इग्जाम से वंचित छात्र दे पाएंगे परीक्षा, हाईकोर्ट ने JAC को दिया निर्देश, जानें मामला
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही