Search

 
 
 

राहे : शार्ट सर्किट से रामेश्वर महतो के घर में लगी आग, सारे सामान जलकर राख

 
आगलगी में 5 लाख का नुकसान Rahe :  राहे प्रखंड क्षेत्र के चैनपुर गांव में रविवार सुबह छह बजे शार्ट सर्किट से एक खपरैल के मकान में आग लग गयी. इस अगलगी में रामेश्वर महतो के घर में सारे सामान जलकर राख हो गये. घटना के संबंध में राशेश्वर महतो ने बताया कि सुबह 6 बजे आग की लपटें उठती देखी. जब तक कुछ समझ पाते, तब तक आग पूरे घर में फैल गया था. बताया कि सूचना पाकर बुंडू से दमकल गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया. लेकिन तब तक पूरा घर और उसमें रखे सामान जलकर राख हो गये थे. राशेश्वर महतो ने इस आगलगी में 5 लाख के नुकसान की आशंका जतायी है. घटना की सूचना पाकर ओपी प्रभारी राम रेखा पासवान, विगेश पासवान, रामपुकार बैठा दल बल के साथ गांव पहुंचकर घटना की जानकारी ली. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/34c30022-2723-45f8-b736-910c3f94c5ae.jpeg"

alt="" width="1280" height="720" /> [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही