Search

 
 
 

राहे में वज्रपात से दो बैल की मौत, सोनाहातू में हाथियों का उत्पात

 

बैलों की मौत से किसान मायूस

Rahe/Sonahatu : रांची जिले के राहे प्रखंड क्षेत्र में वज्रपात की चपेट में आने से दो बैलों की मौत हो गई. दोनों बैल धनसिंह महतो की है. बैलों की मौत से धनसिंह महतो को करीब 80 हजार का नुकसान हुआ है. खेती के समय में बैलों की मौत से किसान मायूस है. घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि 4 बजे के आसपास तेज आवाज के साथ वज्रपात हुआ था. दोनों बैल घर के बाहर पेड़ के नीचे बंधे हुये थे. वज्रपात के साथ ही दोनों बैलों की तत्काल मौत हो गई. खेती कार्य के समय किसान के बैल की मौत काफी दुखदायक है. इधर घटना की जानकारी मिलने पर जिप सदस्य बादल महतो, मुखिया प्रतिनिधि रमेश सिंह मुंडा, पंचायत समिति प्रतिनिधि सुभाष महतो, धर्मेंद्र महतो ने गांव जाकर किसान से मुलाकात कर सरकारी स्तर से मिलने वाले मुआवजा राशि दिलाने का आश्वासन दिया.

राणाडीह और नरसिंह-लोवाडीह गांव में हाथियों ने सब्जी के फसल को किया नष्ट

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/23-23.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> सोनाहातू प्रखंड क्षेत्र के राणाडीह और नरसिंह-लोवाडीह गांव में शनिवार रात को हाथियों ने झुंड ने जमकर उत्पात मचाया. गांव में घुसकर हाथियों ने किसान राजकिशोर महतो ओर केशव महतो के एक एकड़ में लगे सब्जी के फसल को नष्ट कर दिया. हाथियों का झुंड कई दिनों से हेसाडीह के जंगल में जमा हुआ है. किसानों ने वन विभाग को सूचना देकर मुआवजा की मांग की है. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/after-palamu-ranchi-also-tampered-with-tricolor-video-goes-viral/">पलामू

के बाद रांची में भी तिरंगे के साथ छेड़छाड़, वीडियो वायरल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही