Search

 
 
 

राहुल फिर बोले- अडाणी को बचा रहे मोदी, मेरे सवालों का जवाब नहीं दिया

 
New Delhi : लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा का जवाब देने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि अडाणी मामले पर प्रधानमंत्री ने मेरे सवालों का जवाब नहीं दिया. जांच की बात नहीं की. लोकसभा से बाहर निकलकर राहुल गांधी ने कहा, यह स्पष्ट है कि प्रधानमंत्री मोदी अडाणी का बचाव कर रहे हैं. यह राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा है. प्रधानमंत्री को जांच का आदेश देना चाहिए.

लोकतंत्र की आवाज को मिटा नहीं सकते

लोकसभा में खुद की टिप्पणी हटाए जाने पर उन्होंने कहा कि पीएम मोदी लोकतंत्र की आवाज को मिटा नहीं सकते. जनता आपसे सीधे सवाल कर रही है. आपको जवाब देना चाहिए. इससे पहले कांग्रेस महासचिव संचार प्रभारी जयराम रमेश ने भी लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण के कुछ हिस्सों को निकाले जाने की निंदा की थी, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अडाणी से संबंध होने का आरोप लगाया था. जयराम रमेशन ने ट्वीट करते हुए लिखा कि लोकसभा में लोकतंत्र का अंतिम संस्कार किया गया.

राहुल गांधी ने आप सभी को पप्पू बना दिया- अधीर

वहीं, बुधवार को कांग्रेस के नेता और लोकसभा सदस्य अधीर रंजन ने कहा कि बीजेपी की ओर से राष्ट्रपति को बार-बार आदिवासी बोला जाता है, क्या वह इसे एक चुनावी मुद्दा बनाने की कोशिश कर रहे हैं. इससे पहले भी कई राष्ट्रपति रहे हैं, लेकिन यह नहीं सुना कि वह किस धर्म से हैं, किस जाति से हैं. अब हर बार बीजेपी की ओर से कहा जाता है कि हमने एक आदिवासी को राष्ट्रपति बनाया है. ऐसा लगता है जैसे दान दे दिया हो. उन्होंने इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी का नाम लेते हुए कहा कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ओबीसी पीएम नहीं बोलते हैं बल्कि प्रधानमंत्री ही बोलते हैं. हमारी महामहिम की काबिलियत पर आप शक जता रहे हैं. उनका सम्मान कीजिए. उन्होंने राहुल गांधी का बचाव करते हुए सदन में अपने भाषण में कहा, राहुल गांधी ने आप सभी को पप्पू बना दिया, आप राहुल गांधी को पप्पू बोलते हो, उन्होंने अब आपको पप्पू बना दिया है. राहुल गांधी ने सभी तीर सीधे निशाने पर लगाए.
इसे भी पढ़ें – पारा">https://lagatar.in/congress-leaders-justified-the-demand-of-mercury-medical-personnel/">पारा

चिकित्सा कर्मियों की मांग को कांग्रेस नेताओं ने ठहराया जायज, न‍ियम‍ित करने को लेकर सीएम को ल‍िखा पत्र
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही