Search

 
 
 

अमेठी में 19 फरवरी को एक ही दिन मौजूद रहेंगे राहुल और स्मृति ईरानी

 
Amethi :  भारत जोड़ो यात्रा पर निकले अमेठी से पूर्व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी 19 फरवरी को एक बार फिर अमेठी में एक साथ मौजूद रहेंगे.  खबरों के अनुसार स्मृति ईरानी कल 19 फरवरी से अमेठी के चार दिवसीय दौरे पर आ रही हैं.            ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

    नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

ईरानी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल को पराजित किया था

संयोगवश  उसी दिन कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी अपनी यात्रा पर अमेठी पहुंच रहे हैं. ईरानी अपने भाषणों में अमेठी से पूर्व सांसद राहुल गांधी और नेहरू गांधी परिवार की खुलकर आलोचना करती रही हैं. ईरानी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल को पराजित किया था. उसके बाद से अमेठी में वे दोनों सम्भवतः पहली बार एक साथ मौजूद होंगे.

स्मृति ईरानी जन संवाद कार्यक्रम के माध्यम से लोगों की समस्याएं सुनेंगी

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के प्रतिनिधि विजय गुप्ता ने बताया कि सांसद स्मृति ईरानी चार दिन अमेठी में रहेंगी। उनके अनुसार इस दौरान गांवों में वह जन संवाद कार्यक्रम के माध्यम से लोगों की समस्याएं सुनेंगी तथा 22 फरवरी को अपने गृह प्रवेश कार्यक्रम में मौजूद रहेंगी एवं पूजा-अर्चना करेंगी. कांग्रेस सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा भी कल ही अमेठी पहुंच रही है.

राहुल गांधी अमेठी में रोड शो और जनसभा करेंगे

राहुल गांधी अमेठी में रोड शो और जनसभा करेंगे. हालांकि दोनों का आमना-सामना होने की संभावना बहुत कम है क्योंकि राहुल गांधी जहां अमेठी में रोड शो और जनसभा करेंगे, वहीं स्मृति ईरानी गांवों में जन संवाद कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही