Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

‘बैजबॉल’ रणनीति पर सवाल तो चौंके राहुल द्रविड़, कहा- मुझे नहीं मालूम

New Delhi: एजबेस्टन टेस्ट में तीन दिनों तक दबदबा बनाने वाली टीम इंडिया आखिर टेस्ट 7 विकेट से हार गई. इंग्लैंड ने आक्रामक क्रिकेट खेलकर मैच में वापसी की और भारत को हरा दिया. इंग्लैंड की इस आक्रमक रणनीति को `बैजबॉल` कहा जा रहा है. दरअसल टीम के कोच ब्रैंडन मैक्कलम हैं और उनकी छवि आक्रमक क्रिकेट खेलने की रही है. पिछली सीरीज में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 3-0 से सफाया किया था. उसी सीरीज में इंग्लैंड की नई रणनीति `बैजबॉल` रणनीति का खुलासा हुआ था. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/new-train-from-ranchi-to-rishikesh-mp-sanjay-seth-spoke-to-the-chairman-of-railway-board/">रांची

से ऋषिकेश तक चले नयी ट्रेन, सांसद संजय सेठ ने रेलवे बोर्ड के चेयरमैन से की बात

इंग्लैंड को जीत का श्रेय-द्रविड़

भारत के खिलाफ पांचवें टेस्ट मैच में इंग्लिश टीम ने उसी रणनीति के तहत भारत को हराने में सफलता पाई. मैच के बाद जब भारतीय टीम के कोच राहुल द्रविड़ से रिपोर्टर ने `बैजबॉल` रणनीति को लेकर सवाल किया तो टीम इंडिया के कोच द्रविड़ कुछ पल के लिए चौंक गए. द्रविड़ ने सीधे तौर पर कहा कि, मुझे नहीं पता कि यह क्या है लेकिन इंग्लैंड ने हमसे अच्छी क्रिकेट खेली, जीत का श्रेय उनको ही जाना चाहिए, क्योंकि जिस तरह से उन्होंने टेस्ट में वापसी की वह कमाल का था. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/automatic-ticket-vending-machine-became-an-object-of-decoration-at-ranchi-and-hatia-stations/">रांची

और हटिया स्टेशन पर शोभा की वस्तु बनी ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही