Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अपराधी अमन साहू का करीबी राहुल दुबे को चतरा पुलिस ने रांची से किया गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Chatra : अपराधी अमन साहू का करीबी राहुल दुबे को चतरा पुलिस ने रांची से गिरफ्तार किया. अमन साहू का दाहिना हाथ कहा जाने वाला राहुल दुबे को चतरा पुलिस ने रांची के सदर थाना क्षेत्र स्थित बूटी मोड़ से गिरफ्तार किया है. राहुल दुबे वर्तमान में रामगढ़ के कुजू में रहता है, लेकिन मूल रूप से बिहार भोजपुर का रहने वाला है. गिरफ्तार राहुल दुबे के पास से पुलिस ने दो कार और एक मोबाइल बरामद किया है. इसे भी पढ़ें- स्मार्ट">https://lagatar.in/notice-inviting-tender-issued-auction-42-plots-smart-city/">स्मार्ट

सिटी के 42 प्लॉट्स के ऑक्शन के लिए नोटिस फॉर इनवाइटिंग टेंडर जारी

शिवपुर साइडिंग में हुई गोलीबारी की घटना में शामिल था राहुल दुबे

बीते 28 दिसंबर 2019 को अमन साहू और सुजीत सिन्हा गिरोह द्वारा टंडवा थाना क्षेत्र स्थित शिवपुर रेलवे साइडिंग में गोलीबारी की गयी थी. अपराधियों द्वारा की गयी गोलीबारी में मां अंबे कंपनी के दो कर्मचारी को गोली थी. गोलीबारी में पर एक पेलोडर चालक मो इजराइल की मौत हो गयी थी और एक घायल हो गया था. इस घटना में राहुल दुबे शामिल था. राहुल दुबे के खिलाफ टंडवा थाना में दो और रांची के खलारी और धुर्वा थाना में एक-एक मामले दर्ज हैं. इसे भी पढ़ें- गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-police-raided-and-seized-illegal-liquor-two-arrested/">गिरिडीह

पुलिस ने छापेमारी कर अवैध शराब की जब्त, दो गिरफ्तार

कहा था- बॉस सुजीत सिन्हा के बिना बात किये कोई भी काम नहीं चलेगा

आम्रपाली शिवपुर रेलवे साइडिंग में गोलीबारी के बाद एक सुजीत सिन्हा गिरोह के विशाल सिंह के नाम से एक पर्चा भी छोड़ा गया था, जिनमें कहा गया था कि शिवपुर साइडिंग और लातेहार जिला में चल रही सभी साइडिंग से कोयला रैक लोडिंग बंद कर दो और ट्रांसपोर्टर पहले सुजीत सिन्हा से मैनेज करो, वरना मच्छरदानी से ज्यादा छेद करेंगे. बॉस सुजीत सिन्हा के बिना बात किये कोई भी काम नहीं चलेगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही