Search

 
 
 

रायबरेली से राहुल और अमेठी से केएल शर्मा लड़ेंगे चुनाव, आज करेंगे नामांकन दाखिल

 
NewDelhi :  कांग्रेस ने आखिरकार अमेठी और रायबरेली सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी. पार्टी ने रायबरेली से राहुल गांधी और अमेठी से किशोरी लाल शर्मा को चुनावी मैदान में उतारा है. इन दोनों सीटों पर लंबे समय से सस्पेंस बना हुआ था. राहुल गांधी और किशोरी लाल शर्मा  आज शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे. इन दोनों सीटों पर पांचवें चरण यानी 20 मई को मतदान होगा. जिसके नामांकन दाखिल करने का आज यानी शुक्रवार को अंतिम दिन है. बता दें कि राहुल गांधी केरल के वायनाड से भी चुनाव लड़ रहे हैं. इस सीट पर दूसरे चरण में मतदान हो गया है. इस सीट पर लगातार तीन बार राहुल गांधी ने चुनाव लड़ा और जीत हासिल कर सांसद बने. वर्तमान में भी वो वायनाड सीट से सांसद हैं.

अमेठी सीट राहुल की बजाय केएल राहुल को मिला

मालूम हो कि पिछले लोकसभा चुनाव में रायबरेली सीट से राहुल की मां सोनिया गांधी ने चुनाव लड़ा था और जीत भी हासिल की थी. इससे पहले राहुल अमेठी से चुनाव लड़ते थे. लेकिन कांग्रेस पार्टी ने अंतिम समय में उनकी सीट अमेठी से बदलकर बदल रायबरेली कर दी. वहीं राहुल की जगह अमेठी सीट पर किशोरी लाल शर्मा प्रत्याशी बनाया. केएल शर्मा को गांधी परिवार का काफी करीबी माना जाता है. वह सोनिया गांधी के सांसद प्रतिनिधि भी हैं. केएल शर्मा वह प्रमुख व्यक्ति हैं, जिन्होंने गांधी परिवार की गैर-मौजूदगी में दोनों प्रमुख निर्वाचन क्षेत्रों का काम-काज संभाला.

अमेठी से स्मृति ईरानी और रायबरेली से दिनेश प्रताप सिंह 

बता दें कि अमेठी लोकसभा सीट से बीजेपी ने स्मृति ईरानी को फिर से चुनावी मैदान में उतारा हैं. उनका मुकाबला किशोरी लाल शर्मा से होगा. इससे पहले 2014 और 2019 लोकसभा चुनाव में अमेठी सीट पर राहुल गांधी और स्मृति ईरानी के बीच चुनावी मुकाबला देखने को मिला था. 2014 में राहुल ने स्मृति ईरानी कड़ी शिकस्त दी थी. 2019 के लोकसभा चुनाव में स्मृति ईरानी ने राहुल को हराकर इस सीट पर पहली बार जीत हासिल की थी. लेकिन इस बार पार्टी ने इस सीट पर जीत हासिल करने के लिए नया दांव चला है. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि इस सीट पर स्मृति ईरानी को जीत मिलती है या फिर केएल शर्मा नया कीर्तीमान हासिल करेंगे.  वहीं रायबरेली से बीजेपी ने दूसरी बार दिनेश प्रताप सिंह को प्रत्याशी बनाया है. इस सीट पर राहुल गांधी और दिनेश प्रताप सिंह आमने-सामने होंगे. दिनेश ने 2019 लोकसभा चुनाव भी लड़ा था. लेकिन कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने उन्हें कड़ी शिकस्त दी थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही