Search

 
 
 

राहुल गांधी का मोदी सरकार पर आरोप, बोलने की आजादी सिर्फ मन की बात तक ही सीमित है

 
 NewDelhi :  कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि बोलने की आजादी सिर्फ मन की बात तक ही सीमित है.  उन्होंने सरकार पर आवाज दबाने का आरोप लगाते हुए मन की बात का जिक्र किया. हालांकि राहुल के इस ट्वीट पर लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं. बता दें कि राहुल गांधी ने रविवार सुबह अपने ट्वीट में लिखा कि बोलने की आज़ादी सिर्फ़ ‘मन की बात’तक सीमित है. इसे भी पढ़ें : महाराष्ट्र">https://lagatar.in/will-bihar-politics-repeating-in-maharashtra-sanjay-rauts-tweet-we-are-just-looking-for-new-ways/40210/">महाराष्ट्र

की राजनीति में बिहार दोहराये जाने के कयास, संजय राउत का शायराना ट्वीट- हमको तो बस नये रास्तों की तलाश है 

असम के लिए पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया

इससे पूर्व कल शनिवार को राहुल गांधी ने गुवाहाटी में कांग्रेस कार्यालय में  असम के लिए पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया.  उन्होंने कहा कि हमने आपको आज 5 गारंटी का हथियार दिया है.  कहा कि यह  घोषणापत्र पांच गारंटी लेता है. घोषणा पत्र में सीएए को रद्द करने, पांच लाख सरकारी नौकरियां देने, गृहणियों को दो हजार रुपये महीना देने और 200 यूनिट बिजली मुफ्त देने का वादा किया गया है.

हमने आपको 5 गारंटी का हथियार दिया है

राहुल गांधी ने कहा,  हमने आपको 5 गारंटी का हथियार दिया है. ये घोषणापत्र असम की जनता की आवाज़ है, ये असम की जनता की रक्षा करेगा. राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा,पीएम कहते हैं कि एक हिंदुस्तान होना चाहिए, हम कहते हैं हिंदुस्तान की सभी विचारधाराओं का सम्मान होना चाहिए. उन्होंने कहा, "हम ये जानते हैं कि आरएसएस और बीजेपी इस देश की विविध संकृतियों पर हमला कर रही है. हमारी भाषाओं पर, इतिहास पर, सोचने के तरीके पर हमला कर रही है. इसलिए यह घोषणा पत्र इस बात की गारंटी देगा कि हम असम राज्य के विचार की रक्षा करेंगे. इसे भी पढ़ें :  100">https://lagatar.in/100-crore-recovery-case-maharashtra-cmo-claims-parambir-singhs-letter-unofficial-mail-id-and-without-signature/40204/">100

करोड़ वसूली का मामला : महाराष्ट्र CMO का दावा, परमबीर सिंह का पत्र अनाधिकारिक मेल आईडी और बिना सिग्नेचर वाला
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही