Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हल्ला बोला, जनता भूखे पेट सोने पर मजबूर, अन्याय के खिलाफ देश एकजुट हो रहा है

Advertisement
Advertisement
NewDelhi : गैस सिलेंडर  की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार पर हल्ला बोला है पीएम मोदी पर तंज कसते हुए राहुल  ने कहा कि जनता को भूखे पेट सोने पर मजबूर करने वाला खुद मित्र-छाया में सो रहा है लेकिन, अन्याय के खिलाफ देश एकजुट हो रहा है. अपने ट्वीट में उन्होंने कुछ आंकड़े साझा करते  हुए घरेलू गैस सिलेंडरों के दाम कितने बढ़े हैं, ये दिखाया है. बता दें कि कांग्रेस बढ़ती महंगाई को लेकर लगातार मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं. इसे भी पढ़ें : ">https://lagatar.in/former-cji-sa-bobde-met-rss-chief-mohan-bhagwat-also-news-of-going-to-hedgewars-house/">

 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत से मिले पूर्व CJI एसए बोबडे,  हेडगेवार के घर जाने की भी खबर

राहुल गांधी  ने  मंहगाई के खिलाफ संसद भवन तक साइकिल मार्च निकाला था.

मानसून सत्र के दौरान भी मोदी सरकार के खिलाफ विपक्षी एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस के अलावा 14 विपक्षी दलों के नेताओं ने राहुल गांधी की ब्रेकफास्ट मीटिंग में शामिल हुए थे.  बैठक के बाद राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं ने मंहगाई के खिलाफ संसद भवन तक साइकिल मार्च निकाला था.  राहुल गांधी पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के बढ़ते दामों के खिलाफ साइकिल चला कर संसद पहुंचे थे. राहुल गांधी ने प्रदर्शन के दौरान तो कोई बयान नहीं दिया हालांकि बाद में मंहगाई को लेकर मोदी सरकार के अच्छे दिनों के नारे पर निशाना साधते हुए उन्होंने ट्वीट किया और कहा, ना हमारे चेहरे जरूरी हैं, ना हमारे नाम. बस ये जरूरी है कि हम जन प्रतिनिधि हैं- हर एक चेहरे में देश की जनता के करोड़ों चेहरे हैं जो महंगाई से परेशान हैं. यही हैं अच्छे दिन? देश में लगातार बढ़ रही पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमतों के खिलाफ विपक्षी दल आवाज उठा रहे हैं. इसके खिलाफ विपक्ष कई बार सड़कों पर उतरकर विरोध प्रर्दशन भी कर चुका है. देश में बढ़ रही खुदरा महंगाई से आम जनता भी परेशान है. पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमतों में वृद्दि का सीधा असर लोगों की जेब पर पड़ रहा है. इसे भी पढ़ें :  देश">https://lagatar.in/a-single-dose-of-corona-vaccine-is-enough-for-half-the-population-of-the-country-the-report-revealed/">देश

की आधी आबादी के लिए corona vaccine की एक ही खुराक काफी, रिपोर्ट में आया सामने
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही