Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला, कहा, भाजपा-आरएसएस सत्ता के लिए मणिपुर जला देंगे... देश जला देंगे...

Advertisement
Advertisement
New Delhi : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मणिपुर हिंसा के मुद्दे को लेकर आज गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा. आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) सत्ता पाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं. उन्होंने बेंगलुरु में भारतीय युवा कांग्रेस के अधिवेशन को डिजिटल माध्यम से संबोधित करते हुए यह आरोप भी लगाया कि मणिपुर और देश के कुछ अन्य हिस्सों में जो हो रहा है, उससे भाजपा एवं आरएससस के लोगों को कोई दर्द नहीं हो रहा है.                                                                                                            ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

  नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मोदी जी को मणिपुर से कोई लेना देना नहीं है.

राहुल गांधी ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी मणिपुर के लिए क्या कर रहे हैं? वह मणिपुर के बारे में कुछ बोल क्यों नहीं रहे हैं? ऐसा इसलिए है क्योंकि मोदी जी को मणिपुर से कोई लेना देना नहीं है.वह जानते हैं कि उनकी ही विचारधारा ने मणिपुर को जलाया है. उन्होंने आरोप लगाया, भाजपा-आरएसएस सिर्फ सत्ता चाहते हैं और सत्ता पाने के लिए ये कुछ भी कर सकते हैं. सत्ता के लिए ये मणिपुर को जला देंगे, सारे देश को जला देंगे.इनको देश के दुख और दर्द से कोई फर्क नहीं पड़ता. कहा कि भाजपा-आरएसएस और कांग्रेस के बीच विचारधारा की लड़ाई चल रही है. एक तरफ जहां कांग्रेस की विचारधारा- संविधान की रक्षा, देश को जोड़ने और सामाजिक असमानता के खिलाफ लड़ने की है,.

भाजपा-आरएसएस चाहते हैं कि कुछ चुनिंदा लोग यह देश चलायें

वहीं  भाजपा-आरएसएस चाहते हैं कि कुछ चुनिंदा लोग यह देश चलाएं और देश का सारा धन उन्हीं के हाथ में हो. राहुल गांधी ने युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों से कहा, आपके दिल में देशप्रेम है.जब देश को चोट लगती है, देश के किसी नागरिक को चोट लगती है तो आपके दिल को भी चोट लगती है.आप उदास हो जाते हैं. मगर भाजपा-आरएसएस के लोगों को कोई दुःख नहीं, कोई दर्द नहीं हो रहा, क्योंकि ये हिंदुस्तान को बांट रहे हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही