Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राहुल गांधी ने मोदी सरकार को हिटलर करार दिया, कहा, सरकार झूठ बोलती है कि बेरोजगारी नहीं है, महंगाई नहीं है, भाजपा ने देश बर्बाद कर दिया

Advertisement
Advertisement
NewDelhi : केंद्र की मोदी सरकार हिटलर है. राहुल ने कहा, हिटलर भी चुनाव जीतकर आया था. वह भी चुनाव जीतता था. हिटलर के पास जर्मनी की सभी संस्थाओं का पूरा ढांचा था. मुझे पूरा ढांचा दे दो, फिर मैं बताता हूं. कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज महंगाई, ED की कार्रवाई के विरोध में राष्ट्रव्यापी आंदोलन से पूर्व पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोदी सरकार को हिटलर करार दिया. साथ ही नेशनल हेराल्ड केस में ईडी की कार्रवाई पर भी अपनी बात रखी. इस क्रम में राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा को विपक्ष की आवाज से डर लगता है.

मोदी सरकार देश से लोकतंत्र को खत्म करने में जुटी है

मोदी सरकार देश से लोकतंत्र को खत्म करने में जुटी है. राहुल गांधी ने शुक्रवार को महंगाई और रोजमर्रा के सामानों की बढ़ती कीमतों को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा. कहा कि आज देश में लोकतंत्र नहीं है. सिर्फ तानाशाही है. हम महंगाई का मुद्दा उठाते हैं. हमें संसद में बोलने नहीं दिया जाता. बाहर प्रदर्शन करने पर गिरफ्तार कर लिया जाता है. राहुल गांधी ने कहा, 70 साल में देश बना, लेकिन भाजपा ने 8 साल में इसे खत्म कर दिया. चाहें बेरोजगारी, हिंसा और महंगाई का मुद्दा हो, सरकार का सिर्फ यही एजेंडा है कि इन मुद्दों का न उठाया जाये. पेट्रोल-डीजल और गैस के दाम बढ़ते जा रहे हैं. लेकिन वित्त मंत्री को दिख नहीं रहा है. किसी भी गांव, शहर में चले जाइए, लोग बता देंगे कि महंगाई है. लेकिन सरकार को नजर नहीं आती.

सरकार महंगाई, बेरोजगारी से डरती है

राहुल ने कहा, सरकार महंगाई, बेरोजगारी से डरती है. ये लोग जनता की ताकत से डरते हैं. क्यों कि ये लोग झूठ बोलते हैं. ये लोग झूठ बोलते हैं कि बेरोजगारी नहीं है, महंगाई नहीं है. चीन आया नहीं है. ये लोग सिर्फ झूठ बोलते हैं. पत्रकारों द्वारा ईडी की कार्रवाई को लेकर पूछे गये सवाल पर राहुल गांधी ने कहा, मुझ पर जब भी आक्रमण होता है तो मुझे आनंद आता है. मैं इससे सीखता हूं. मुझे इन कार्रवाइयों से काफी खुशी मिलती है. कहा कि मैं सरकार के खिलाफ जितना बोलूंगा, मेरे खिलाफ उतनी अधिक कार्रवाई होगी. जो धमकाता है वह डरता है. राहुल गांधी ने कहा, मैं महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ बोलना जारी रखूंगा. राहुल गांधी का कहना था कि लोकतंत्र में विपक्ष संस्थानों के बल पर लड़ता है. कहा कि न्यायिक व्यवस्था और मीडिया के बल पर विपक्षी दल खड़े होते हैं. मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि देश की हर संस्थाओं में आज RSS के लोग बैठे हैं. उन्होंने तुलना करते हुए कहा कि कांग्रेस ऐसी संस्थानों को कंट्रोल नहीं करती थी. आज हालात दूसरी तरह के हैं. लोग जो किसी दूसरी पार्टी की मदद करना चाहें, तो उसके खिलाफ ईडी और आईटी लगा दी जाती है.

SC के फैसले पर राहुल गांधी ने उठाये सवाल

राहुल गांधी से जब प्रवर्तन निदेशालय की शक्तियों के खिलाफ दायर याचिकाओं पर आये हाल के SC के फैसले पर पूछा गया, तो उन्होंने कोर्ट पर भी बड़ा आरोप मढ़ा. राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि आज देश में सारी संस्थाएं सरकार के कंट्रोल में काम रही हैं. कोई भी स्वतंत्र नहीं है. wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही