Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हल्ला बोल जारी, जीरो वैक्सीन नीति, ब्लैक फंगस पर सवाल दागे

NewDelhi : कोरोना महामारी के बाद देश में ब्लैक फंगस का कहर जारी है. हर दिन ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या बढ़ रही है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी हर रोज केन्द्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोल रहे हैं. आज राहुल गांधी ने सोशल मीडिया ट्वीटर पर पोस्ट कर मोदी सरकार पर तीन  सवाल दागे हैं. राहुल गांधी के सवाल ब्लैक फंगस के खिलाफ सरकार की तैयारियों को लेकर है. राहुल गांधी से पूछा है कि Amphotericin B दवाई की कमी के लिए क्या किया जा रहा है? मरीज को ये दवा दिलाने की क्या प्रक्रिया है. इलाज करने के बजाय मोदी सरकार जनता को औपचारिकताओं में क्यों फंसा रही है.

इसे भी पढ़ें : कोरोना">https://lagatar.in/coronas-second-wave-made-one-crore-people-unemployed-cmie-report/79144/">कोरोना

की दूसरी लहर में एक करोड़ लोग हुए बेरोजगार : सीएमआईई की रिपोर्ट

 शून्य टीका नीति भारत माता के सीने में खंजर का काम कर रही है

बता दें कि  राहुल गांधी कोरोना और ब्लैक फंगस को लेकर लगातार सरकार पर हमला कर रहे हैं. इससे पहले राहुल गांधी ने केंद्र सरकार की जीरो वैक्सीन नीति पर कई सवाल उठाये थे. राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया था कि केंद्र सरकार की शून्य टीका नीति भारत माता के सीने में खंजर का काम कर रही है. दुखद सच. साथ ही उन्होंने कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर में बेरोजगारी बढ़ने संबंधी खबर को लेकर भी प्रधानमंत्री पर निशाना साधा.  बेरोजगारी दर के दहाई के आंकड़े में पहुंचने संबंधी एक खबर को लेकर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर परोक्ष रूप से कटाक्ष करते हुए कहा, एक व्यक्ति और उसका अहंकार है, एक वायरस और उसके कई स्वरूप हैं.

इसे भी पढ़ें : सुब्रमण्यम">https://lagatar.in/subramanian-swamy-called-modi-government-unsuccessful-on-economic-front/79273/">सुब्रमण्यम

स्वामी ने मोदी सरकार को आर्थिक मोर्चे पर असफल करार दिया, कहा, ज्यादातर भारतीय मेरी बात से सहमत

भाजपा ने राहुल पर भ्रामक जानकारी फैलाने का आरोप लगाया

जान लें कि राहुल गांधी  सरकार की टीकाकरण नीति को लेकर उस पर लगातार हमले कर रहे हैं, दूसरी तरफ, भाजपा ने उन पर भ्रामक जानकारी फैलाने का आरोप लगाया है. इससे पहले, राहुल गांधी ने शनिवार को आरोप लगाया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की झूठी छवि के लिए उनकी सरकार के किसी विभाग के मंत्री किसी भी विषय पर बोलने को विवश हैं.  उन्होंने ट्वीट किया था कि प्रधानमंत्री की झूठी छवि के लिए किसी भी विभाग का मंत्री किसी भी विषय पर कुछ भी बोलने को विवश है.

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही