Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राहुल गांधी कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

Advertisement
Advertisement

NewDelhi :  राहुल गांधी कोरोना पॉजिटिव हो गये हैं. राहुल गांधी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी. राहुल ने संपर्क में आये सभी लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार दोपहर ट्वीट कर जानकारी दी कि हल्के लक्षणों के अनुभव के बाद वह कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. जो भी उनके संपर्क में आये हैं, वो सभी लोग सावधानी बरतें और सुरक्षित रहें.

बता दें कि इससे पूर्व राहुल गांधी ने देश में फैल रहे कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन की वजह से हो रहे मजदूरों के पलायन को लेकर मोदी सरकार से मांग की थी कि वह उनके बैंक खातों में रुपये डाले.

कोरोना  संक्रमण  ने देश में एक बार फिर पिछले साल जैसे हालात बना दिये हैं. हर रोज ढाई लाख के करीब नये केस आ रहे हैं,  अस्पतालों में बेड्स की कमी है, ऑक्सीजन नहीं मिल पा रही है. कई राज्य सरकारों ने अपने यहां लॉकडाउन समेत कई पाबंदियां लगा दी हैं.

 लाखों की संख्या में मजदूर  फिर घर वापसी के लिए निकल पड़े हैं

लाखों की संख्या में मजदूर  फिर घर वापसी के लिए निकल पड़े हैं. राहुल गांधी ने इसे लेकर ट्वीट किया है कि  प्रवासी एक बार फिर पलायन कर रहे हैं. ऐसे में केंद्र सरकार की ज़िम्मेदारी है कि उनके बैंक खातों में रुपय डाले. लेकिन कोरोना फैलाने के लिए जनता को दोष देने वाली सरकार क्या ऐसा जन सहायक क़दम उठाएगी?  
दिल्ली हो या राजस्थान या फिर गुजरात और महाराष्ट्र हर तरफ से एक ही तरह की तस्वीरें सामने आ रही हैं. जहां हजारों की संख्या में मजदूरों की भीड़ अपने घर वापस जाने को बेकरार है.

महाराष्ट्र में अभी भी 15 दिनों का मिनी लॉकडाउन लागू है

महाराष्ट्र में लगातार कोरोना का प्रकोप जारी है और मजदूरों का पलायन भी लगातार हो रहा है. मुंबई, नासिक, नागपुर, पुणे, ठाणे समेत कई इलाकों से पिछले कुछ दिनों से लगातार ट्रेनों में भर-भर कर मजदूरों की वापसी हो रही है. यहां कोरोना के मामले जब बढ़ने लगे थे और लॉकडाउन के संकेत मिल रहे थे, तभी से लोग वापस आ रहे हैं. महाराष्ट्र में अभी भी 15 दिनों का मिनी लॉकडाउन लागू है. 

दिल्ली में कोरोना के संकट के कारण एक हफ्ते का लॉकडाउन

   दिल्ली में कोरोना के संकट के कारण एक हफ्ते का लॉकडाउन लगा दिया गया है. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के ऐलान करते ही आनंद विहार बस अड्डे, दिल्ली के रेलवे स्टेशन पर भीड़ जुटनी शुरू हो गयी.  देर रात तक हजारों की संख्या में मजदूर घर वापसी की मशक्कत कर रहे थे.

अरविंद केजरीवाल ने  मजदूरों से अपील भी की थी कि वो घर ना जाये.  ये सिर्फ छोटा ही लॉकडाउन है. फिर भी मजदूरों का पलायन नहीं रुक रहा है. राजस्थान में भी 15 दिन के मिनी लॉकडाउन का ऐलान किया गया है, मजदूरों की एक ही शिकायत है कि काफी मुश्किल से काम शुरू हो पाया था, लेकिन फिर लॉकडाउन लग गया है. ऐसे में पिछली बार की तरह ये लॉकडाउन फिर से बढ़ाया जाये, इसलिए वक्त रहते ही घर जाना सही होगा.

https://lagatar.in/west-bengal-amartya-sen-said-if-bjp-comes-loss/52311/



Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही