Search

 
 
 

हेमंत सोरेन को गिरफ्तार करना राहुल गांधी को रास नहीं आया, कहा, ईडी, सीबीआई भाजपा की विपक्ष मिटाओ सेल

 
New Delhi : ईडी, सीबीआई, आईटी अब सरकारी एजेंसियां नहीं रहीं, अब यह भाजपा की विपक्ष मिटाओ सेल बन चुकी हैं. खुद भ्रष्टाचार में डूबी भाजपा सत्ता की सनक में लोकतंत्र को तबाह करने का अभियान चला रही है. झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह लिखा.  राहुल ने ईडी, सीबीआई, आईटी आदि सरकारी जांच एजेंसियों को भाजपा की विपक्ष मिटाओ सेल करार दिया.                        ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

 नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

जो पीएम मोदी के साथ नहीं गया, वो जेल जायेगा

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी पर कहा, जो पीएम मोदी के साथ नहीं गया, वो जेल जायेगा. मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक्स पर लिखा, हेमंत सोरेन पर ईडी लगाकर उन्हें त्यागपत्र देने को विवश करना फेड्रेलिज्म की धज्जियां उड़ाना है. कहा कि पीएमएलए के प्रावधानों को draconian बनाकर विपक्ष के नेताओं को डराना-धमकाना, भाजपा की टूलकिट का हिस्सा है.

विपक्ष की सरकारों को अस्थिर करने का काम भाजपा कर रही है

षड्यंत्र रच कर एक-एक कर विपक्ष की सरकारों को अस्थिर करने का काम भाजपा कर रही है. तंज कसा कि भाजपा की वॉशिंग मशीन में जो गया वो सफेदी की चमकार, जो नहीं गया वो दाग़दार... खड़गे ने कहा कि लोकतंत्र को अगर तानाशाही से बचाना है तो भाजपा को हराना होगा. कहा कि हम डरेंगे नहीं, संसद से सड़क तक लड़ेंगे. जान लें कि ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन से बुधवार को छह घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की. इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. इससे पूर्व सोरेन ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल को अपना इस्तीफा दे दिया और चंपई सोरेन को विधायक दल का नेता चुन लिया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही