Search

राहुल गांधी ने दिल्ली के टोडरमल पार्क में ऑटो चालकों के साथ  भोजन किया

राहुल ने महंगाई, रोजगार, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों की आम लोगों के जीवन पर पड़ रहे प्रभावों के संदर्भ में ऑटो ड्राइवरों की राय जानी.  राहुल गांधी के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे.
 
New Delhi : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आज शुक्रवार दोपहर दिल्ली स्थित टोडरमल पार्क में ऑटो चालकों के साथ बैठकर भोजन किया. राहुल गांधी ने ऑटो चालकों से बात करउनकी समस्याएं सुनी. उनकी चुनौतियों के बारे में जाना.

राहुल ने महंगाई, रोजगार, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों की आम लोगों के जीवन पर पड़ रहे प्रभावों के संदर्भ में ऑटो ड्राइवरों की राय जानी. राहुल गांधी के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे.

इस मुलाकात को लेकर एक ऑटो ड्राइवरों ने कहा कि आज अचानक राहुल गांधी  से मुलाकात हो गयी. उन्होंने कहा कि जब वे लोग खाना खा रहे थे, तभी वे आ गये.  उन्होंने हमारे साथ खाना भी खाया और बातचीत की.

उस ऑटो ड्राइवर ने कहा कि राहुल गांधी  ने उन सभी समस्याएं सुनी.  हमने  उन्हें बताया कि हमारे बच्चे पढ़-लिख लिए हैं, लेकिन उन्हें रोजगार नहीं मिल रहा है. राहुल गांधी ने हमें आश्वासन दिया है कि वे संसद में हमारे मुद्दे उठायेंगे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही