Search

 
 
 

राहुल गांधी ने बिहार के मृत मतदाताओं के साथ चाय पी, वीडियो एक्स पर शेयर किया

राहुल गांधी के साथ चाय पीने वाले वोटरों में तेजस्वी यादव के निर्वाचन क्षेत्र के मतदाता रामिकबाल राय, हरेंद्र राय, लालमुनी देवी, वचिया देवी, लालवती देवी, पुनम कुमारी और मुन्ना कुमार शामिल थे
 

New Delhi :   कांग्रेस के हवाले से एक दिलचस्प खबर आयी है.  खबर यह है कि  राहुल गांधी ने आज बुधवार को उन महिला-पुरुष वोटरों से मुलाकात की है, जिन्हें चुनाव आयोग द्वारा जारी नयी वोटर लिस्ट(ड्रॉफ्ट)में मृत करार दिया गया है.

 

 

राहुल गांधी ने इन्हें चाय पार्टी दी. चुनाव आयोग पर तंज कसा कि जीवन में मुझे कई दिलचस्प अनुभव हुए. लेकिन मृत लोगों के साथ चाय पीने का मौका पहली बार मिला.  

 


मामला यह है कि आज  बिहार के राघोपुर विधानसभा क्षेत्र की चुनाव आयोग की वोटर लिस्ट में मृत माने गये  सात वोटरों के साथ कांग्रेस सांसद ने चाय पी. इससे संबंधित वीडियो एक्स पर शेयर किया.  

 


राहुल गांधी के साथ चाय पीने वाले वोटरों में तेजस्वी यादव के निर्वाचन क्षेत्र के मतदाता रामिकबाल राय, हरेंद्र राय, लालमुनी देवी, वचिया देवी, लालवती देवी, पुनम कुमारी और मुन्ना कुमार शामिल थे,.

 

 

 इन वोटरों ने आरोप लगाया कि SIR प्रक्रिया के दौरान उन्होंने सभी तरह की आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी की गयी लेकिन उनके नामों को वोटर लिस्ट से काट दिये गये.  
 
  

 

बता दें कि कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी लगातार मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगाते हुए उन्हें कटघरे में खड़ा कर रहे हैं. इस क्रम में आज सुबह राहुल गांधी ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट किया. 

 

 

आपके वोट की चोरी आपके अधिकार की चोरी, आपके पहचान की चोरी है!  कांग्रेस सांसद कहा कि किसी के वोट की चोरी के साथ-साथ किसी के अधिकारों और पहचान की चोरी भी होती है.  

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही