Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने का कारण बताया, कहा, मीडिया केवल मोदी का चेहरा दिखाने में व्यस्त है

NewDelhi : मीडिया में बेरोजगारी, नौकरियों में कटौती और अग्निवीर योजना की कमियों जैसे मुद्दों पर बात नहीं होती. कन्याकुमारी से हिमाचल तक हमने युवाओं से बात की, तो उन्होंने बताया कि प्रोफेशनल डिग्री होने के बावजूद उन्हें मजदूरी करनी पड़ रही है. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को कांगड़ा में एक रैली को संबोधित करते हुए यह बात कही. इस क्रम में राहुल गांधी ने मीडिया को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि मुख्यधारा की मीडिया के व्यवहार ने पार्टी को भारत जोड़ाे यात्रा के लिए प्रेरित किया, ताकि लोगों से सीधे संवाद किया जा सके. इसे भी पढ़ें : मुंबई-गोवा">https://lagatar.in/car-and-truck-collision-on-mumbai-goa-national-highway-9-people-died/">मुंबई-गोवा

राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार और ट्रक टक्कर, 9 लोगों की मौत

मीडिया का इस्तेमाल प्रोपेगैंडा के हथियार की तरह किया जा रहा है

राहुल ने आरोप लगाते हुए कहा, हम महंगाई का मुद्दा उठाते हैं, लेकिन मीडिया इसे नजरअंदाज करता है. उन्होंने फिर समाज में डर और नफरत फैलने की बात कही. कहा कि समुदाय एक-दूसरे से लड़ रहे हैं. लेकिन मीडिया केवल नरेंद्र मोदी का चेहरा दिखाने में व्यस्त है. वह क्रिकेटर और बॉलीवुड कलाकारों का चेहरा दिखा रहा है. द टेलीग्राफ में छपी खबर के अनुसार, राहुल गांधी पहले भी कह चुके हैं कि मीडिया का इस्तेमाल प्रोपेगैंडा के हथियार की तरह किया जा रहा है. उन्होंने कहा, मीडिया में लोगों की असल चिंताओं के लिए जगह नहीं है और यह इसलिए नहीं कि मीडिया को उनकी खबर नहीं बल्कि ये परेशानी उनके रवैये के कारण है. उन्होंने कहा कि ऐसे में विपक्ष के लिए मुश्किलें बढ़ जाती हैं. इसे भी पढ़ें : बसने">https://lagatar.in/ranchi-smart-city-started-getting-ruined-even-before-settling-down-dr-ajay-kumar-attacked/">बसने

से पहले ही उजड़ने लगी रांची स्मार्ट सिटी, डॉ. अजय कुमार पर हमला, साहिबगंज डीसी तलब, झारखंड सहित 6 राज्यों में 27 फरवरी को मतदान, शुभमन ने तोड़े कई रिकॉर्ड समेत कई बड़ी खबरें पढ़ें अपने प्र‍िय अखबार शुभम संदेश में

कांग्रेस के पास यात्रा शुरू करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था

राहुल गांधी ने कहा कि `इन मुद्दों को संसद में उठाना असंभव हो गया है, ऐसा करने पर या तो माइक बंद कर दिया जाता है या फिर कैमरा हटा लिया जाता है. इसलिए कांग्रेस के पास यात्रा शुरू करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था. अख़बार के अनुसार, भारत जोड़ा यात्रा के रूट में हिमाचल प्रदेश शामिल नहीं था, लेकिन वहां की कांग्रेस सरकार के आग्रह पर यात्रा एक दिन के लिए हिमाचल पहुंची. खबर है कि यात्रा पंजाब से होते हुए आज गुरुवार को जम्मू कश्मीर की ओर रवाना होगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही