National News : लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में मणिपुर के जाने-माने संगीतकार चोंगथम विक्रम सिंह हत्या पर गहरा दुख जताया है. उन्होंने दिल्ली में पूर्वोत्तर के लोगों की सुरक्षा को लेकर भाजपा सरकार को घेरा है. राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर केंद्रीय गृह मंत्रालय और दिल्ली पुलिस पर हल्ला बोला.
Chongtham Vikram Singh ji, a renowned musician from Manipur, went downstairs to ask some men to lower the noise outside his home. He was beaten to death for it.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 8, 2026
A father, killed outside his own home, in his own country's capital. After many such incidents, every Northeast family…
उन्होंने लिखा, मणिपुर के एक प्रतिष्ठित संगीतकार चोंगथम विक्रम सिंह जी अपने घर के बाहर शोर मचा लोगों को मना करने गये थे. इसके लिए उनकी पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी. ऐसी कई घटनाएं होने के बाद दिल्ली का हर पूर्वोत्तर परिवार आज यही सवाल पूछ रहा है कि क्या हम यहां सुरक्षित हैं?
राहुल गांधी ने अमित शाह पर हमलावर होते हुए पूछा, गृह मंत्रालय और दिल्ली पुलिस पूर्वोत्तर के लोगों के खिलाफ बढ़ रहे अपराधो को रोकने के लिए क्या कर रहे है? उन्होंने इस मामले की तुरंत जांच करने और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है.
जानकारी के अनुसार 54 वर्षीय मणिपुरी संगीत शिक्षक और गिटारवादक चोंगथम विक्रम सिंह पिछले कई सालों से दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के किलोकरी गांव (आश्रम इलाका) में रह रहे थे. रविवार देर रात उनके घर के बाहर कुछ डिलीवरी बॉय और ढाबा कर्मचारी शराब पीकर हंगामा कर रहे थे.
विक्रम सिंह ने इसका विरोध किया आरोपियों ने उन पर लात-घूंसों से उन्हें पीटा. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.इस घटना के बाद पूर्वोत्तर समुदाय के लोगों ने न्याय की मांग को लेकर कैंडल मार्च निकाला. खबर है कि पुलिस ने इस मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.