Search

 
 
 

राहुल गांधी ने दिल्ली में सामाजिक परिवर्तन मैराथन को हरी झंडी दिखाई

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आज 12 अप्रैल को सुबह छह बजे मंडी हाउस से सामाजिक परिवर्तन मैराथन को हरी झंडी दिखाई. इसे रन फॉर आंबेडकर, रन फॉर कांस्टीट्यूशन नाम दिया गया है.
 
राहुल गांधी ने सामाजिक परिवर्तन मैराथन को हरी झंडी दिखाई

 New Delhi :  लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आज 12 अप्रैल को सुबह छह बजे मंडी हाउस से सामाजिक परिवर्तन मैराथन को हरी झंडी दिखाई. इसे रन फॉर आंबेडकर, रन फॉर कांस्टीट्यूशन नाम दिया गया है.

 

मैराथन में प्रथम स्थान हासिल करने वाले को 50,000 रुपये,  दूसरा स्थान पाने वाले को 25 हजार रुपये और तीसरे स्थान पर रहने वाले को 15 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जायेगा.

 

मैराथन का आयोजन अनुसूचित जाति विभाग द्वारा किया गया है. इसका समापन 26, अलीपुर रोड स्थित आंबेडकर राष्ट्रीय स्मारक पर हुआ.यहां बाबासाहेब भीम राव आंबेडकर अपने जीवन के आखिरी कुछ वर्षों में रहे थे. यहीं पर 1956 में उनका महापरिनिर्वाण हुआ था. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही