Ahmedabad : गुजरात दौरे पर पहुंचे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कल मंगलवार को दाहोद में आदिवासी समाज की रैली को संबोधित किया. बता दें कि राहुल गांधी ने मंच से पिछले कुछ दिनों से नाराज चल रहे गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल की भी चर्चा की. खबर है कि रैली को संबोधित करने के बाद राहुल गांधी जब मंच से नीचे उतरे, तो उन्होंने हार्दिक पटेल से बात की. सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी ने रैली से पूर्व कांग्रेस नेताओं, विधायकों के साथ बैठक की. बैठक में भी नरेश पटेल पर चर्चा की गयी. कांग्रेस विधायकों ने कहा कि जिस तरह पार्टी ने प्रशांत किशोर (पीके) को लेकर स्टैंड साफ किया, उसी तरह नरेश पटेल को लेकर भी रुख साफ किया जाये. इससे जो भ्रम और उहापोह की स्थिति बनी है, वह खत्म हो जायेगी. इसे भी पढ़ें : एलन">https://lagatar.in/elon-musk-announces-that-the-ban-on-donald-trumps-twitter-account-will-be-lifted/">एलन
मस्क का ऐलान, डोनाल्ड ट्रंप के Twitter अकाउंट पर लगा बैन हटायेंगे
की न्यूज डायरी।11 मई।हेमंत को EC से राहत।पूजा,अभिषेक से 9 घंटे पूछताछ।ज्वेलरी शॉप लूट का खुलासा।बयान से मुकरा सिंघल का सीए।श्रीलंका में नहीं थम रही हिंसा।समेत कई खबरें और वीडियो।
मस्क का ऐलान, डोनाल्ड ट्रंप के Twitter अकाउंट पर लगा बैन हटायेंगे
जनता के बीच जाने का संदेश दिया
राहुल गांधी ने कांग्रेस नेताओं और विधायकों को सकारात्मक सोच के साथ जनता के बीच जाने का संदेश दिया. राहुल गांधी ने संदेश दिया कि कोई भी व्यक्ति संगठन से बड़ा नहीं है. पार्टी सबसे पहले आती है और कोई भी खुद को पार्टी से बड़ा न समझे. कहा कि राज्य सरकार को घेरने का यह सही समय है. इस समय गुजरात प्रदेश और केंद्र की मोदी सरकार बैकफुट पर है. आम जनता महंगाई और सरकार की नीतियों से परेशान है. इसे भी पढ़ें : सुबह">https://lagatar.in/jharkhand-news-morning-news-diary-11-may-2022/">सुबहकी न्यूज डायरी।11 मई।हेमंत को EC से राहत।पूजा,अभिषेक से 9 घंटे पूछताछ।ज्वेलरी शॉप लूट का खुलासा।बयान से मुकरा सिंघल का सीए।श्रीलंका में नहीं थम रही हिंसा।समेत कई खबरें और वीडियो।
Leave a Comment