Search

 
 
 

राहुल गांधी ने दलित, आदिवासी, OBC समुदाय के छात्रों-शिक्षकों से मुलाकात की जानकारी दी, कहा, होता है भेदभाव

 
NewDelhi : राहुल गांधी ने कुछ दिन पूर्व संसद में दलित, आदिवासी और OBC समुदाय के छात्रों और शिक्षकों से मुलाकात की थी. इस संबंध मे राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि उन छात्रों और शिक्षकों से बातचीत के क्रम में बताया कि उन्हें कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में जाति के आधार पर भेदभाव झेलना पड़ता है. लिखा कि बाबासाहेब अंबेडकर ने दिखाया था कि शिक्षा ही वह साधन है जिससे वंचित भी सशक्त बन कर जातिभेद को तोड़ सकते हैं, लेकिन यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि दशकों बाद भी लाखों छात्र हमारी शिक्षा व्यवस्था में जातिगत भेदभाव का सामना कर रहे ‌हैं. राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि इसी भेदभाव ने रोहित वेमुला, पायल तड़वी और दर्शन सोलंकी जैसे होनहार छात्रों की जान गयी है. ऐसी भयावह घटनाएं किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जा सकतीं. राहुल ने कहा कि अब इस अन्याय पर पूरी तरह से रोक लगाने का वक्त है. ‌ मैंने सिद्धारमैया जी को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि कर्नाटक में रोहित वेमुला एक्ट लागू किया जाये. भारत के किसी भी बच्चे को वह जातिवाद नहीं झेलना चाहिए, जिसे बाबासाहेब अंबेडकर, रोहित वेमुला और करोड़ों लोगों ने सहा है. इसे भी पढ़ें :   पश्चिम">https://lagatar.in/west-bengal-governor-leaves-for-violence-affected-murshidabad-malda-tour-rejects-mamatas-request/">पश्चिम

बंगाल के राज्यपाल हिंसा प्रभावित मुर्शिदाबाद- मालदा के दौरे पर रवाना, ममता का आग्रह ठुकराया
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही