Search

 
 
 

राहुल गांधी ने इंडिया  अलायंस के नेताओं को अपने आवास पर सात अगस्त को डिनर पर बुलाया

अब सोनिया गांधी के नक्शे कदम पर राहुल चल पड़े हैं. सूत्रों के अनुसार मॉनसून सत्र के बीच राहुल गांधी की डिनर डिप्लोमेसी विपक्षी एकजुटता को बनाये रखने में कितना काम आती है, यह देखना दिलचस्प होगा.
 

 New Delhi :  इंडिया अलायंस को लेकर बड़ी खबर आयी है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अलायंस के नेताओं को अपने आवास पर सात अगस्त को डिनर पर बुलाया है. बता दें कि पूर्व में विपक्षी नेताओं को सोनिया गांधी अपने दस जनपथ आवास में दावत पर बुलाती रही थी.

 

 

अब सोनिया गांधी के नक्शे कदम पर राहुल चल पड़े हैं. सूत्रों के अनुसार मॉनसून सत्र के बीच राहुल गांधी की डिनर डिप्लोमेसी विपक्षी एकजुटता को बनाये रखने में कितना काम आती है, यह देखना दिलचस्प होगा. राहुल गांधी चाहते हैं कि पूरा विपक्ष मोदी सरकार को संसद से सड़क तक घेरे. 

 

 

बता दें कि नये उपराष्ट्रपति के चुनाव की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू कर दी गयी है. उपराष्ट्रपति पद का चुनाव और बिहार एसआईआर पर संयुक्त रणनीति तैयार करने की कवायद में राहुल गांधी लगे हुए है.डिनर में इस पर भी इंडिया अलायंस के नेता मंथन करेंगे. 

 

 


अहम बात यह है कि 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार इंडिया अलायंस के नेता एकजुट हो रहे हैं. सभी राहुल के आवास पर सात अगस्त को डिनर के बहाने जुटेंगे.  इससे पूर्व इंडिया अलायंस के नेताओं ने एक जून, 2024 के लोकसभा चुनाव परिणाम घोषित होने से  पूर्व, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर बैठक की थी.  

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही