Search

 
 
 

भारत में सत्ता परिवर्तन के लिए अराजकता पैदा करने की साजिश रच रहे हैं राहुल गांधी : भाजपा

National News : भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा, पिछले कुछ दिनों से राहुल गांधी Political Resistance शब्द का इस्तेमाल कर रहे हैं. अंदेशा जताया कि असली मकसद लोकतांत्रिक विरोध नहीं, बल्कि अराजकता की आड़ में भारत के लोकतंत्र को तहस-नहस करना है.
 
राहुल गांधी (फाइल फोटो)

National News : भाजपा ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी और उनका इकोसिस्टम भारत में सत्ता परिवर्तन के लिए अराजकता पैदा करने की कोशिश कर रहा है.भाजपा ने आज गुरुवार को आरोप लगाया कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और उनका पूरा इकोसिस्टम देश में बांग्लादेश जैसी अराजकता पैदा करने की कोशिश कर रहा है, ताकि सत्ता परिवर्तन हो जाये और कांग्रेस केंद्र की सत्ता पर काबिज हो सकें.

 

 


भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा, पिछले कुछ दिनों से राहुल गांधी Political Resistance शब्द का इस्तेमाल कर रहे हैं. अंदेशा जताया कि असली मकसद लोकतांत्रिक विरोध नहीं, बल्कि अराजकता की आड़ में भारत के लोकतंत्र को तहस-नहस करना है.

 


प्रदीप भंडारी ने राहुल गांधी पर हमलावार होते हुए कहा, उन्होंने नेहा बोरा को अपनी poster girl बनाया है. इसका अर्थ यह कि राहुल गांधी के विचारों से नेहा बोरा के विचार मेल खाते हैं. नेहा बोरा ने एक इंटरव्यू में कहा है कि वह बांग्लादेश के हुए आंदोलन से प्रेरित हैं.  जैसा बांग्लादेश में हुआ, वैसा ही वे हिंदुस्तान में करना चाहती हैं.

 

 

भाजपा प्रवक्ता ने कहा, बांग्लादेश में भीड़ के सहारे regime change के लिए पूरी व्यवस्था बर्बाद करने का प्रयास किया गया था. जब राहुल गांधी लोकतांत्रिक तरीके से अपने परिवार को सत्ता में नहीं ला पा रहे हैं, तो वे अपने पूरे इको-सिस्टम के साथ देश में अराजकता फैलाने की साजिश रच रहे हैं. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही