- - सोशल सुरक्षा व वेलफेयर स्कीम की शुरुआत.
Lagatar Desk
Hyderabad: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी 14 नवंबर को तेलंगाना में गिग वर्करों से मुलाकात की. उनकी परेशानियां सुनीं और गिग वर्करों के साथ रैली निकाली. इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा और आरएसएस चाहती है कि आप बंधु मजदूर बने रहें. 24 घंटा काम करें. खून-पसीना बहाएं. मरें या जिएं. और सारा फायदा अंबानी-अदानी जैसे अरबपतियों को मिले.
(गिग वर्कर्स उन लोगों को कहते हैं जो किसी एक कंपनी के स्थायी कर्मचारी नहीं होते, बल्कि अस्थायी, अनुबंध या फ्रीलांस आधार पर काम करते हैं.)
राहुल गांधी ने तेलंगाना सरकार द्वारा शुरु की गई सोशल सुरक्षा व वेलफेयर योजना की शुरुआत की. जिसके तहत गिग वर्करों को पांच लाख का अक्सीडेंटल इंश्योरेंस मिलेगा. साथ ही 10 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस व पेंशन की व्यवस्था शुरु की गई है. इस दौरान आयोजित रैली शिल्पाकला वेदिका से शुरु होकर जयभेरी ग्राउंड (हाइटेक सिटी) तक पहुंची. रैली में राहुल गांधी गिग वर्कर की स्कूटी पर पीछे बैठे दिखे. उनके साथ तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी समेत अन्य नेता रैली में शामिल हुए.
गिग वर्करों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी, तेलंगाना के मुख्यमंत्री और पार्टी की पूरी टीम उनकी मदद और सुरक्षा के लिए तैयार है. 21वीं सदी डेटा का युग है. गुगल, फेसबुक, वाट्सएप, ऊबर जैसी कंपनियां डेटा चलाती है. लेकिन गिग वर्कर्स को अपना डेटा देखने का अधिकार नहीं है. क्योंकि केंद्र सरकार का नया नियम उन्हें डेटा देखने से रोकती है. लेकिन तेलंगाना सरकार गारंटी दे रही है कि उनके काम, पूरी की गई राइड्स और भुगतान का ब्योरा उनके मोबाइल पर उपलब्ध होगा.