Search

 
 
 

राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होने पटना पहुंचे

 
Patna : कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे का आज शुक्रवार को पटना पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया. वह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बुलाई गयी विपक्षी दलों की एक अहम बैठक में हिस्सा लेने यहां आये हैं. वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव के बाद राहुल गांधी पहली बार बिहार पहुंचे हैं. उनके साथ अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और संगठन के प्रभारी महासचिव के सी वेणुगोपाल भी हैं.                                                                                                  ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

   नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

नीतीश कुमार कांग्रेस नेताओं का स्वागत करने  हवाई अड्डा पहुंचे

नीतीश कुमार कांग्रेस नेताओं की अगवानी तथा उनका स्वागत करने के लिए जयप्रकाश नारायण हवाई अड्डे पहुंचे. हवाई अड्डे पर बड़ी तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक जुटे जो राहुल की एक झलक पाने को बेताब दिखे. शहर में देश के सभी हिस्सों से, विपक्ष के दिग्गज नेता पहुंच रहे हैं जो अगले लोकसभा चुनावों में भाजपा को सत्ता से बाहर करने के लिए एक संयुक्त रणनीति बनाने पर चर्चा कर सकते हैं. जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी आज सुबह पटना पहुंचे. महबूबा मुफ्ती, ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान और एम के स्टालिन समेत कई अन्य नेता कल गुरुवार को ही पटना पहुंच गये थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही