Search

 
 
 

राहुल गांधी बरसे, मोदी जी माफी मांगिए, बिहार में छात्रों पर AK-47 से गोलियां चलाई गयी...

राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमलावर होते हुए लिखा,  मोदी जी, कहां गया आपका वादा कि छात्रों पर कोई FIR नहीं की जायेगा.  उन्हें रिहा कर दिया जायेगा? राहुल गांधी ने कहा, इसके विपरीत उनपर  हमले और बर्बरता की जा रही है.
 

NewDelhi : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हमलावर होते हुए कहा कि छात्रों के ख़िलाफ़ पूरा का पूरा सिस्टम ही जानलेवा है.राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, खबर आ रही है कि बिहार में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर AK-47 से गोलियां चलाई गयी हैं,  सैकड़ों छात्रों को गिरफ़्तार कर उनपर FIR की जा रही है.

 

 

राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमलावर होते हुए लिखा,  मोदी जी, कहां गया आपका वादा कि छात्रों पर कोई FIR नहीं की जायेगा.  उन्हें रिहा कर दिया जायेगा? राहुल गांधी ने कहा, इसके विपरीत उनपर  हमले और बर्बरता की जा रही है.

 

उदाहरण दिया कि  दिल्ली में छात्रों पर पेलेट गन चली और बिहार में AK-47 से गोलियां चली.  राहुल गांधी ने कहा, यूपी, पश्चिम बंगाल, बिहार या  दिल्ली,  हर जगह एक ही तरह का पैटर्न है. मैंने पहले भी कहा है कि ये  सरकार झूठी है.  सुधार इनके बस का रोग नहीं है,  

 

राहुल गांधी ने कहा, सरकार अपनी बातों से मुकर जायेगी, हर तरकीब से छात्रों की आवाज़ दबाई जायेगी. राहुल ने लिखा, मोदी जी देश के छात्रों से माफी मांगिए. जिन लोगों ने छात्रों पर हमला किया है,उनपर कार्रवाई कीजिए, छात्रों पर नहीं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही