Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राहुल गांधी मणिपुर के लिए रवाना हुए, जातीय हिंसा के कारण विस्थापित हुए लोगों से मिलेंगे

Advertisement
Advertisement
Imphal : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज गुरुवार से मणिपुर के अपने दो दिवसीय दौरे पर जातीय हिंसा के कारण विस्थापित हुए लोगों से राहत शिविरों में मुलाकात करेंगे और नागरिक संगठनों से बातचीत करेंगे. पार्टी के अधिकारियों ने यह जानकारी दी. मणिपुर में तीन मई को शुरू हुई हिंसा के बाद से यह कांग्रेस नेता का पूर्वोत्तर के इस राज्य का पहला दौरा है.                                                  ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

 नेशनल खबरों के यहां क्लिक करें

राहत शिविरों में करीब 50,000 लोग रह रहे हैं

कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बुधवार को कहा, इंफाल पहुंचने के बाद राहुल गांधी चूड़ाचांदपुर जिले जायेंगे, जहां वह राहत शिविरों का दौरा करेंगे. इसके बाद वह विष्णुपुर जिले में मोइरांग जायेंगे और विस्थापित लोगों से बातचीत करेंगे. उन्होंने कहा, राहुल गांधी शुक्रवार को इंफाल में राहत शिविरों का दौरा करेंगे और बाद में कुछ नागरिक संगठनों से बातचीत करेंगे. मणिपुर में इस साल मई में जातीय संघर्ष शुरू होने के बाद से 300 से अधिक राहत शिविरों में करीब 50,000 लोग रह रहे हैं.

जातीय हिंसा में 100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है

बता दें कि मणिपुर में मेइती और कुकी समुदाय के बीच मई की शुरुआत में भड़की जातीय हिंसा में 100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. मणिपुर में अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने की मेइती समुदाय की मांग के विरोध में तीन मई को पर्वतीय जिलों में आदिवासी एकजुटता मार्च के आयोजन के बाद झड़पें शुरू हुई थीं. मणिपुर की 53 प्रतिशत आबादी मेइती समुदाय की है और यह मुख्य रूप से इंफाल घाटी में रहती है. वहीं, नगा और कुकी जैसे आदिवासी समुदायों की आबादी 40 प्रतिशत है और यह मुख्यत: पर्वतीय जिलों में रहती है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही