New Delhi : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की विदेश यात्राओं की फंडिंग कौन करता है? यह सवाल भाजपा ने पूछा है. भाजपा सांसद संबित पात्रा आज गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राहुल गांधी की विदेश यात्राओं पर हमलावर हुए.
पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी 22 सालों से सांसद हैं. इस दौरान वे कई बार विदेश यात्रा पर गये हैं. संबित पात्रा कहा कि राहुल गांधी अब तक लगभग 54 विदेश यात्राएं कर चुके हैं. उन्होंने इटली, ब्रिटेन, अमेरिका, मालदीव, कतर, मस्कट और ओमान जैसे देशों के नाम गिनाये.
VIDEO | Delhi: During a press conference, BJP MP Sambit Patra (@sambitswaraj) says, “I want to point out that from 2004 to 2026, Rahul Gandhi made 54 personal foreign trips on which around Rs 60 crore was spent, excluding official government or parliamentary visits. Based on the… https://t.co/sYBUbQ8c1k pic.twitter.com/PfquAKCSi9
— Press Trust of India (@PTI_News) May 14, 2026
भाजपा सांसद ने दावा किया कि राहुल की अधिकतर यात्राओं के रिकॉर्ड सार्वजनिक रूप से उपलब्ध है. संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी की विदेश यात्राओं की फंडिंग से संबंधित जानकारी सार्वजनिक नहीं है.
संबित पात्रा के अनुसार 2004 से 2026 तक राहुल गांधी की विदेश यात्राओं पर लगभग 60 करोड़ रुपये खर्च हुए होंगे. कहा कि हर विदेश यात्रा में राहुल गांधी के साथ 3-4 लोग रहते थे.
भाजपा सांसद ने कहा कि वर्ष 2013-14 से 2022-23 तक फॉर्म 26 हलफनामों में उनके(राहुल गांधी) द्वारा घोषित आय विवरण के आधार पर 10 वर्षों में उनकी कुल घोषित आय 11 करोड़ रुपये थी, जबकि विदेश यात्राओं पर कथित खर्च 60 करोड़ रुपये था.
भाजपा सांसद ने यह आरोप भी लगाया कि कई मौकों पर राहुल गांधी ने सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए यात्रा की. संबित पात्रा ने यह भी साफ किया कि इन यात्राओं में संसदीय समितियों से जुड़ी आधिकारिक विदेश यात्राओं को शामिल नहीं किया गया है.
राहुल गांधी की अधिकतर विदेश यात्राएं ऑन रिकॉर्ड हैं. संबित पात्रा ने पूछा कि राहुल की इन यात्राओं का खर्च किसने उठाया. पूछा कि क्या इसकी जानकारी देश के समक्ष रखी गयी है?
संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में गंभीर आरोप लगाया कि राहुल गांधी कई मौकों पर विदेश यात्रा पर जाने से पूर्व सरकार से अनुमति नहीं लेते थे. यह भी कहा कि कुछ मामलों में राहुल गांधी ने SPG सुरक्षा व्यवस्था को भी जानकारी मुहैया नहीं कराई.
संबित पात्रा ने पूछा कि क्या राहुल गांधी सीक्रेट ट्रिप पर जाते हैं उनकी विदेश यात्राओं को किसी विदेशी एजेंसी से फंडिंग मिलती है क्या?
पात्रा के अनुसार दिसंबर (2025) में राहुल गांधी लंदन और बर्लिन की यात्रा पर गये थे. इसमें लगभग 1.4 करोड़ रुपये खर्च हुए. सितंबर-अक्टूबर 2025 में राहुल गांधी ने लैटिन अमेरिका की यात्रा की. इन यात्राओं पर कुल 5.5 करोड़ रुपये खर्च हुए. उन्होंने कहा कि इस खर्च का कोई सार्वजनिक रिकॉर्ड मौजूद नहीं है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें
Leave a Comment