Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राहुल गांधी ने बनाया वीडियो, लोगों से कांग्रेस के घोषणापत्र पर प्रतिक्रिया साझा करने का आग्रह किया

 New Delhi :  कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए उनकी पार्टी के घोषणापत्र को कई लोगों ने क्रांतिकारी बताया है.  उन्होंने लोगों से घोषणापत्र को लेकर सोशल मीडिया के जरिये अपनी प्रतिक्रिया साझा करने का आग्रह किया है. राहुल गांधी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने यह अपील की.नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें

कांग्रेस का घोषणापत्र हर भारतीय की आवाज है

राहुल गांधी ने आज सुबह करीब 10 बजे वीडियो साझा करते हुए एक पोस्ट में कहा, मैंने यह वीडियो कल रात 12:30 बजे बनाया था, लेकिन मेरी टीम ने सोचा कि देर रात होने की वजह से इसे अभी साझा नहीं किया जाये. इसलिए यह वीडियो मैं अब साझा कर रहा हूं क्योंकि संदेश अभी भी प्रासंगिक है.  उन्होंने कहा, कांग्रेस का घोषणापत्र हर भारतीय की आवाज है, अपने विचार सोशल मीडिया पर साझा करें.  राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने तेलंगाना में रैली से वापस आने के बाद यह वीडियो बनाया है. कांग्रेस नेता ने कहा कि कई लोगों ने उन्हें बताया कि यह एक क्रांतिकारी घोषणापत्र है.

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को घोषणापत्र जारी किया

राहुल गांधी ने लोगों को उनके सुझावों के लिए धन्यवाद दिया, जिनसे घोषणापत्र को आकार देने में मदद मिली.  कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने जनता से घोषणापत्र पर उनके साथ प्रतिक्रिया साझा करने और उन्हें यह बताने के लिए कहा कि उन्हें (लोगों) इसमें क्या पसंद आया और क्या नहीं.  कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को अपना घोषणापत्र जारी किया जिसमें उसने जाति जनगणना कराने, आरक्षण की सीमा बढ़ा कर 50 प्रतिशत से अधिक करने, किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी देने और नयी शिक्षा नीति में संशोधन करने समेत कई वादे किये हैं. पार्टी ने अपने घोषणापत्र को न्याय पत्र` नाम दिया है. यह पांच न्याय और 25 गारंटी पर आधारित है.

हर गरीब परिवार की महिला के बैंक अकाउंट में साल में एक लाख रुपए डाले जायेंगे

इससे पहले राहुल गांधी ने शनिवार, 6 अप्रैल को हैदराबाद की एक  सभा में कहा , मोदी सरकार के आने के बाद लोग फिर से गरीबी में फंस गये हैं,  इसलिए हम नारी न्याय कानून लायेंगे.  जिसमें हर गरीब परिवार की महिला के बैंक अकाउंट में साल में एक लाख रुपए डाले जायेंगे.  ये क्रांतिकारी योजना है, जो देश का चेहरा बदल देगी. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही