Search

 
 
 

धर्मेंद्र प्रधान का सिर्फ मंत्रालय बदलना स्वीकार नहीं, बर्खास्तगी चाहिए : राहुल गांधी

कॉकरोच जनता पार्टी की सरकार के प्रतिनिधिमंडल के साथ दोपहर तीन बजे प्रस्तावित बातबीच के बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने नई दिल्ली स्थित 10 जनपथ पहुंचे और वहां प्रदर्शन कर रहे छात्रों के बीच प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने छात्रों की मांगों का समर्थन करते हुए केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा.
 

Lagatar Desk : कॉकरोच जनता पार्टी की सरकार के प्रतिनिधिमंडल के साथ दोपहर तीन बजे प्रस्तावित बातबीच के बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने नई दिल्ली स्थित 10 जनपथ पहुंचे और वहां प्रदर्शन कर रहे छात्रों के बीच प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने छात्रों की मांगों का समर्थन करते हुए केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा.

 

राहुल गांधी ने कहा कि सरकार में धर्मेंद्र प्रधान को दूसरे मंत्रालय में भेजने की बात चल रही है. लेकिन छात्रों को यह हरगिज मंजूर नहीं है. धर्मेंद्र प्रधान को हर हाल में कैबिनेट से हटाया जाना चाहिए. उन्होंने दावा किया कि धर्मेंद्र प्रधान होनहार छात्रों का भविष्य बर्बाद कर देंगे, इसलिए उन्हें हटाया जाना चाहिए.

 

 

लोकसभा में विपक्ष के नेता ने कहा कि छात्रों की तीन मांगें, केंद्रीय शिक्षा मंत्री को हटाया जाए, आंदोलन के दौरान छात्रों पर बल प्रयोग करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई हो और परीक्षा प्रणाली को निष्पक्ष व पारदर्शी बनाया जाए, जिन पर कोई समझौता नहीं हो सकता. उन्होंने इस पूरी व्यवस्था का मुखिया (नरेंद्र मोदी) को छात्रों से माफी मांगने को भी कहा. 

 

राहुल गांधी ने यह भी कहा कि सरकार चाहे जितनी कोशिश कर ले, जंतर-मंतर से छात्रों को नहीं हटा सकती है. उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि वे जो चाहें कर सकते हैं, लेकिन ये लोग नहीं हटेंगे.  प्रदर्शनकारी छात्रों को भारत का भविष्य बताते हुए कहा कि कोई भी उनसे लड़ नहीं सकता. नरेंद्र मोदी को भारत का अतीत बताते हुए  कहा कि अतीत कभी भविष्य से नहीं लड़ सकता है. 

 

लोकसभा में विपक्ष के नेता ने आंदोलन के दौरान जिन छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया, उनके जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही. दावा किया कि लाठीचार्ज में कई छात्रों को गंभीर चोटें आई हैं और एक छात्र की आंख की रोशनी जाने की आशंका है.

 

उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी को छात्रों से माफी मांगनी चाहिए, क्योंकि वे देश का भविष्य हैं और उनकी आवाज को दबाया नहीं जा सकता.

 

इससे पहले राहुल गांधी ने प्रदर्शन के दौरान घायल हुए युवक साहिल को मीडिया के सामने पेश किया. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ पैलेट गन का इस्तेमाल किया गया और कई युवाओं के साथ सख्ती की गई. 

 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो साझा करते हुए राहुल गांधी ने लिखा कि साहिल तिरंगा लेकर निष्पक्ष परीक्षा और मेहनत का हक मांग रहा था, लेकिन पुलिस कार्रवाई में वह गंभीर रूप से घायल हो गया. उन्होंने सरकार पर छात्रों के साथ सख्ती बरतने का आरोप लगाया.

 

राहुल गांधी ने कहा कि नीट पेपर लीक जैसे मामलों से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है. उनके अनुसार सरकार को इस मुद्दे पर पारदर्शिता दिखानी चाहिए और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही