Search

 
 
 

राहुल गांधी ने की गार्गी कॉलेज की छात्राओं के साथ मुलाकात, एक्स पर पोस्ट किया, जेन जी हमारा भविष्य है

छात्राओं ने राहुल गांधी के साथ अभाविप विवाद, महिला आरक्षण विधेयक, मणिपुर में जातीय तनाव सहित अन्य विषयों पर मंथन किया. साथ ही छात्राओं ने देश के औपनिवेशिक अतीत और जातिगत असमानता के बारे में राहुल गांधी से बात की.
 
गार्गी कॉलेज की छात्राओं के साथ राहुल

New Delhi : दिल्ली विश्वविद्यालय के गार्गी कॉलेज की छात्राओं ने लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के साथ हाल ही में मुलाकात कर कई विषयों पर बातचीत की.

 

 

बातचीत के क्रम में छात्राओं ने राहुल गांधी के साथ अभाविप विवाद, महिला आरक्षण विधेयक, मणिपुर में जातीय तनाव सहित अन्य विषयों पर मंथन किया. साथ ही छात्राओं ने देश के औपनिवेशिक अतीत और जातिगत असमानता के बारे में राहुल गांधी से बात की.


राहुल गांधी  ने छात्राओं के साथ अपनी बातचीत का वीडियो साझा करते हुए एक्स पर पोस्ट किया. उन्होंने लिखा कि जेन जी हमारा भविष्य है. अब जेन जी महिलाएं नेतृत्व करेंगी. उनके लिए हर द्वार खोलना हमारा कर्तव्य है.

 

राहुल गांधी ने लिखा कि हमारे देश का भविष्य सुरक्षित हाथों में है. कि  गार्गी कॉलेज और दिल्ली विश्वविद्यालय की युवतियों से मिलकर बहुत आनंद आया.  


राहुल गांधी के अनुसार छात्राओं ने उनसे शिकायत करते हुए कहा कि परिसर में एबीवीपी सदस्यों के जबरन घुसने से माहौल खराब हुआ है. एक छात्रा ने आरोप लगाया कि एबीवीपी के लोगों ने गेट तोड़कर परिसर में प्रवेश किया. उनको पुलिस ने भी नहीं रोका. 


छात्राओं ने बताया कि एबीवीपी के लोग प्रोफेसरों के लिए बने कॉलेज के प्रवेश और निकास द्वार के बाहर बैठे थे.जब उन्हें वहां से हटने के लिए कहा गया तो वे नाराज हो गये और गेट  तोड़ दिया. वे हमारे कॉलेज में घुस गये. हंगामा किया.  


 इसके अलावा  राहुल गांधी ने छात्राओं  के साथ महिला आरक्षण को लेकर चर्चा की. कहा कि 2023 में पीएम मोदी  ने कहा था कि हम महिला आरक्षण लागू करेंगे, पूरे विपक्ष ने इसका समर्थन किया था.  


राहुल गांधी ने कहा कि अब अचानक वे यह विधेयक लेकर आ गये. वास्तव में यह महिला आरक्षण विधेयक नहीं है, यह परिसीमन विधेयक है कांग्रेस सांसद ने इसे खतरनाक बताते हुए कहा कि वे दक्षिणी और उत्तर-पूर्वी राज्यों का संतुलन बिगाड़ना चाहते हैं,.  

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही