Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चुनावी शंखनाद : राहुल गांधी आज से मिजोरम के दौरे पर, आइजोल में मार्च निकालेंगे

Advertisement
Advertisement
Aizawl : कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज सोमवार को मिजोरम जायेंगे. खबर है कि सात नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर   राहुल गांधी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने आज से इस पूर्वोत्तर राज्य की तीन दिवसीय यात्रा शुरू करेंगे. पार्टी पदाधिकारियों ने यह जानकारी दी.                                 नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें

  विधानसभा के चुनाव के लिए  उम्मीदवारों की घोषणा संभव

मिजोरम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष लालमलसावमा नघाका ने कहा कि अपनी यात्रा के दौरान, राहुल आइजोल शहर में एक मार्च का नेतृत्व करेंगे और लोगों से बातचीत करेंगे. उन्होंने बताया कि राहुल की यात्रा के दौरान पार्टी 40 सदस्यीय मिजोरम विधानसभा के चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है. नघाका ने कहा,  राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के तहत सोमवार को यहां पहुंचेंगे.

दो किलोमीटर लंबे मार्च में भाग लेंगे

अपनी तीन दिवसीय यात्रा के दौरान वह आइजोल में चानमारी से ट्रेजरी स्क्वायर तक के दो किलोमीटर लंबे मार्च में भाग लेंगे और हमारे उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे.  वह राज्य की मशहूर हस्तियों के साथ बातचीत करेंगे.  उन्होंने बताया कि 18 अक्टूबर को रवाना होने से पहले राहुल एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे. मतगणना तीन दिसंबर को होगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही