Search

 
 
 

महात्मा गांधी पुण्यतिथि : राहुल गांधी ने अररिया के कैंप स्थल में बापू को श्रद्धांजलि दी

 
Araria :  कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा बिहार में प्रवेश कर गयी है. यहां बिहार के अररिया में कैंप स्थल पर राहुल गांधी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 76वीं पुण्यतिथि उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी. राहुल ने एक्स पर भी एक वीडियो शेयर कर बाबू की श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने लिखा कि आज ही के दिन नफरत और हिंसा की विचारधारा ने देश से उनके पूज्य बापू को छीना था. और आज वही सोच उनके सिद्धांतों और आदर्शों को भी हमसे छीन लेना चाहती है. पर नफरत की इस आंधी में सत्य और सद्भाव की लौ को बुझने नहीं देना है. यही गांधी जी को हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी.

दुश्मन डर है, लेकिन हम सोचते यह नफरत है

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी राष्ट्रपिता की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी.  उन्होंने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट कर लिखा कि दुश्मन डर है. हम सोचते हैं कि यह नफरत है लेकिन यह डर है. महात्मा गांधी शहीद दिवस पर हम हमारे राष्ट्र के नैतिक संरक्षक, बापू को अपना सम्मान अर्पित करते हैं. हमें उन लोगों के खिलाफ लड़ने की प्रतिज्ञा करनी चाहिए जो संभव और सर्वोदय पर आधारित उनके आदर्शों को नष्ट करना चाहते हैं. आइए हम `अनेकता में एकता` वाले भारत की रक्षा के लिए सब कुछ करें और अपने लोगों के बीच न्याय, समानता और भाईचारा सुनिश्चित करें.

किशनगंज के रास्ते बिहार में किया प्रवेश 

बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा सोमवार को किशनगंज के रास्ते बिहार में प्रवेश किया था.जहां कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने बिहार में राहुल गांधी का स्वागत किया था.  2020 के बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान के बाद गांधी गांधी की यह पहली बिहार यात्रा है.

अररिया के रास्ते पश्चिम बंगाल होंगे रवाना

कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह के अनुसार, राहुल गांधी गुरुवार को अररिया जिले के रास्ते पश्चिम बंगाल रवाना होंगे और कुछ दिनों बाद झारखंड के रास्ते फिर बिहार लौटेंगे. कांग्रेस की प्रदेश इकाई के नेताओं के अनुसार, बिहार में पार्टी के गठबंधन सहयोगियों राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य को पूर्णिया की रैली में आमंत्रित किया गया है.

[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही